Weather: यूपी में मौसम का ऐसा रहेगा आज हाल

Avatar

By Ashraf Ansari

Published on:

मौसम में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। जैसे-जैसे ठंड कम हो रही है वैसे-वैसे गर्मी भी बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। आलम यह हो गया है कि रात में पंखा चलाकर लोगों को सोना पड़ रहा है। लोगों को अभी आगे और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

यूपी में आज मौसम में दिखाई देगा बदलाव

उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव को लेकर मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि आज प्रदेश में मौसम में बदलाव होता हुआ दिखाई देगा। यहां धीरे-धीरे ठंड कम हो रही है तो उसी हिसाब से गर्मी भी बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले वक्त में और भीषण गर्मी पड़ने वाली है। लगातार धीरे-धीरे तापमान बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसे में लोगों से सलाह दी जाती है कि वह अपनी स्वास्थ्य का बेहतर खयाल रखें। मौसम बदलने के बाद लगातार बीमारियां भी बढ़ने लगती है। ऐसे में आप लोगों को सावधानियां बरतने की जरूरत है। ऐसे में आप लोग ठंडा पानी न पिए हैं क्योंकि यह आपके लिए नुकसानदायक बन सकता है और साथ ही साथ आप खुले में ना सोए क्योंकि अभी मौसम पूरी तरीके से बदला नहीं है। अभी भी मौसम में रात के समय खुले में सोने ठीक नहीं होगा।

होली पर जनता को करना पड़ेगा भीषण गर्मी का सामना

मौसम में मार्च के महीने से ही बदलाव तेजी के साथ होता हुआ दिखाई देने लगा है। ऐसे में लोगों को अभी से ही तेज धूप और गर्मी महसूस होने लगी है। आने वाले समय को लेकर मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि होली के टाइम पर मौसम तो साफ रहेगा लेकिन भीषण गर्मी का लोगों को सामना करना पड़ सकता है।आने वाले शनिवार-रविवार तक तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। 25 मार्च को लखनऊ और कानपुर में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ में अधिकतम 37 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज में अधिकतम 38 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस और आगरा में अधिकतम 37 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लेकिन मौसम में 19 और 20 तारीख को बदलाव हो सकता है यहां मौसम करवट बदल सकता है और यूपी के कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है।

Avatar

अशरफ अंसारी ने पत्रकारिता जगत में चैनल वन न्यूज़ से शुरुआत की। न्यूज़ वर्ल्ड, नेटवर्क 10 न्यूज़, सूर्या समाचार, के साथ-काम किया। फिर कंटेंट राइटर की शुरुआत नवभारत टाइम्स से की। डिजिटल जर्नलिज्म को जानने और सीखने की कोशिश। इसी के साथ-साथ बाकी के न्यूज़ एजेंसी में भी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया।