Weather: कहीं होगी बारिश तो कहीं पड़ेगी भीषण गर्मी, जाने मौसम का कैसा रहेगा हाल

Avatar

By Ashraf Ansari

Published on:

देशभर में धीरे-धीरे मौसम में बदलाव होता हुआ दिखाई दे रहा है। धीरे-धीरे ठंड कम हो रही है तो धीरे-धीरे भीषण गर्मी भी पढ़ना शुरू हो गई है। आलम यह हो गया है कि सुबह 9:00 के बाद से गर्मी तेज पढ़ने लगती है और लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोग कूलर-पंखे का सहारा लेकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश कर रहे है।

यूपी-दिल्ली में मौसम का कुछ ऐसा रहेगा हाल

देश भर मैं जैसे-जैसे मौसम में बदलाव हो रहा है वैसे-वैसे लोगों को भीषण गर्मी परेशान करने लगी है। इन सब में सबसे ज्यादा बुरा हाल उत्तर प्रदेश और दिल्ली में रहने वाले लोगों का है। इन दो राज्यों को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि आज से और गर्मी पढ़ना शुरू हो जाएगी। आलम यह हो जाएगा कि पर 30 डिग्री को पार कर जाएगा।आज से न्यूनतम तापमान भी बढ़ेगा और अधिकतम तापमान तो 21 मार्च तक धीरे-धीरे 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। ऐसे में यूपी-दिल्ली से लगे राज्यों में भी गर्मी महसूस की जा सकेगी। वहीं अगर लोग अपने गांव से बाहर निकलने की सोच रहे हैं तो चेहरे पर कपड़ा लगाकर निकले जिससे वह तेज गर्मी से राहत पा सके।

इन राज्यों में होगी बारिश

स्काईमेट वेदर ने कुछ राज्यों में होने वाली बारिश के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि मौसम में धीरे-धीरे बदलाव हो रहा है और कुछ राज्यों में बारिश हो सकती है। इसकी संभावना जताते हुए राज्यों के नाम भी बताएं हैं और कहा है कि 24 घंटों के दौरान, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और असम के उत्तरी तट पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम और दक्षिण केरल में हल्की बारिश हुई। ओडिशा के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.1 या उससे अधिक ऊपर था. उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 से 5 डिग्री तक ऊपर था। वहीं असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल और ओडिशा के उत्तरी तट पर हल्की बारिश संभव है। शनिवार 16 मार्च से उत्तरी तेलंगाना विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में छिटपुट बारिश शुरू हो सकती है।

Avatar

अशरफ अंसारी ने पत्रकारिता जगत में चैनल वन न्यूज़ से शुरुआत की। न्यूज़ वर्ल्ड, नेटवर्क 10 न्यूज़, सूर्या समाचार, के साथ-काम किया। फिर कंटेंट राइटर की शुरुआत नवभारत टाइम्स से की। डिजिटल जर्नलिज्म को जानने और सीखने की कोशिश। इसी के साथ-साथ बाकी के न्यूज़ एजेंसी में भी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया।