Weather: इस प्रदेश में भीषण गर्मी ने दी दस्तक, लोगों का मार्च में हुआ हाल-बेहाल

Avatar

By Ashraf Ansari

Published on:

मार्च का मौसम शुरू होते ही मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। यहां धीरे-धीरे सर्दी कम हो रही है तो इस तेजी से भीषण गर्मी भी बढ़ रही है। लोगों को मार्च में ही जून-जुलाई जैसा नजारा दिखने लगा है। लोगों को चिलचिलाती हुई धूप अब परेशान करने का काम कर रही है। लोगों ने बढ़ कमी से बचने के लिए कलर की तैयारी कर ली है और अब कलर के सहारे लोग रह रहे हैं। यह नजारा बिहार में देखने को मिल रहा है। यहां रहने वाले लोगों को भीषण गर्मी मार्च के महीने में ही परेशान करने लगी है। यहां सुबह शाम धीरे-धीरे ठंड कम होते हुए दिखाई दे रही है और गर्मी अधिक पड़ने लगी है। ऐसे में अब लोग सो रहे हैं कि आने वाले वक्त में भीषण गर्मी कितनी पड़ेगी।

बिहार समेत 27 शहरों में भीषण गर्मी से लोग परेशान

बिहार की राजधानी पटना समेत 27 शहरों में 24 घंटे के अंदर तापमान काफी बढ़ चुका है।मौसम विभाग की माने तो आने वाले वक्त में पारा और चढ़ सकता है। लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। अगर बात बुधवार की की जाए तो सर्वाधिक तापमान मधुबनी में 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले मंगलवार को सर्वाधिकत तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यानी कि एक दिन में ही पारा 1 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया। राज्य के अन्य शहरों में भी तापमान बढ़ने से गर्मी का एहसास होने लगा है। बाकी के जिले में भीषण गर्मी पड़ने लगी है। मौसम विभाग ने लोगों को हिदायत दी है कि मौसम में परिवर्तन हो रहा है तो आप लोग थोड़ा अपना ख्याल रखें।

Avatar

अशरफ अंसारी ने पत्रकारिता जगत में चैनल वन न्यूज़ से शुरुआत की। न्यूज़ वर्ल्ड, नेटवर्क 10 न्यूज़, सूर्या समाचार, के साथ-काम किया। फिर कंटेंट राइटर की शुरुआत नवभारत टाइम्स से की। डिजिटल जर्नलिज्म को जानने और सीखने की कोशिश। इसी के साथ-साथ बाकी के न्यूज़ एजेंसी में भी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया।