Weather: यूपी वालों हो जाओ सावधान, लगातार मौसम में हो रहा बदलाव

Avatar

By Ashraf Ansari

Published on:

उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम में बदलाव होता हुआ दिखाई दे रहा है। यहां अब रात में भी गर्मी का एहसास होने लगा है। आलम यह हो गया है कि लोगों को अभी पंखा चलाकर काम चलाना पड़ रहा है। लेकिन आने वाले वक्त में लोगों को कूलर का भी इस्तेमाल करना पड़ेगा।

प्रदेश में लगातार बदल रहा मौसम

उत्तर प्रदेश में कुछ दिन पहले हुई बारिश से लोग सोच रहे थे कि एक बार फिर से ठंड वापस आ गई है लेकिन अचानक से मौसम में ऐसा बदला हुआ कि अब लोग समझ चुके हैं कि वह गर्मी के मौसम में आ गए हैं। मौसम में लगातार बदलाव होता हुआ देखने को मिल रहा है। यहां का प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात की जाए तो मौसम 22 डिग्री के करीब है। वही जैसे-जैसे दिन चलेगा तो मौसम में बदलाव दिखेगा और 22 डिग्री के बाद मौसम 25 डिग्री पर पहुंच जाएगा। इसी के साथ-साथ यूपी के बाकी जिलों का भी कुछ ऐसा ही हाल है। लोगों को आप धीरे-धीरे गर्मी का एहसास होने लगा है। जिसको लेकर लोगों ने अब अपने पंखों को चालू कर लिया है। लेकिन आने वाले दोनों में कूलर भी चालू हो सकते हैं।

यूपी के इन जिलों में मौसम का कुछ ऐसा है हाल

प्रदेश की राजधानी लखनऊ के तापमान के अलावा बाकी के जिलों की बात की जाए तो मेरठ में 14.0℃, अलीगढ़ में 16.4℃, आगरा ताज में 16.7℃, मुजफ्फरनगर में 13.6℃, नजीबाबाद में 12.0℃, कानपुर सिटी में 14.4℃, फतेहपुर में 13.2℃ न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया है। इस तरह अब न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होने से रात के समय ठंडक में कमी आने लगी है।

Avatar

अशरफ अंसारी ने पत्रकारिता जगत में चैनल वन न्यूज़ से शुरुआत की। न्यूज़ वर्ल्ड, नेटवर्क 10 न्यूज़, सूर्या समाचार, के साथ-काम किया। फिर कंटेंट राइटर की शुरुआत नवभारत टाइम्स से की। डिजिटल जर्नलिज्म को जानने और सीखने की कोशिश। इसी के साथ-साथ बाकी के न्यूज़ एजेंसी में भी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया।