UP: महिला के साथ दरोगा ने की छेड़खानी, तो अखिलेश ने लिख डाली पूरी कहानी

Avatar

By Ashraf Ansari

Published on:

उत्तर प्रदेश के एक जिले में एक दरोगा के द्वारा महिला के साथ छेड़खानी की गई। इस घटना के बारे में जब बीजेपी विधायक को जानकारी हुई तो उन्होंने धरना दिया और दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

थाने के बाहर भाजपा विधायक ने दिया था धरना

लखीमपुर खीरी जिले में गैर जनपद के सांसद की महिला रिश्तेदार के साथ एक दरोगा के द्वारा छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया गया। इस बात को लेकर भारतीय जनता पार्टी के विधायक नाराज हो गए और उन्होंने अपने समर्थकों के साथ थाने की बाहर पहुंच कर जमकर हंगामा काटा। इस मामले की जानकारी जब पुलिस के उच्च अधिकारियों को हुई तो उन्होंने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए दरोगा समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। बताते चलें कि मामला दरोगा अभय मिश्रा से जुड़ा हुआ है। अभय मिश्रा जिस मकान में रहते हैं उस मकान की मालकिन नहीं अब मिश्रा पर छेड़खानी और अभद्रता करने का आरोप लगाया था।

अखिलेश यादव ने दरोगा को लेकर भाजपा पर साधा निशाना

महिला के साथ दरोगा के द्वारा की गई छेड़खानी और अभद्रता के मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की उपमुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा ‘उप्र के लखीमपुर में भाजपा सरकार की पुलिस द्वारा भाजपा सांसद के परिवार की एक नारी के साथ छेड़छाड़ की घटना निंदनीय है। इससे नाराज होकर विधायक धरने पर बैठ गए, जिससे इस मामले की गंभीरता समझी जा सकती है।’ उन्होंने आगे लिखा, भाजपा नारी विरोधी है, जिसके हाथरस की बेटी, मणिपुर से लेकर पहलवान बहनों के साथ की गयी निर्लज्जता व कानपुर देहात की मां-बेटी को जिंदा जलाए जाने जैसे अनगिनत दुर्भाग्यपूर्ण उदाहरण हैं। फिलहाल में पुलिस के उच्च अधिकारियों ने दरोगा समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Avatar

अशरफ अंसारी ने पत्रकारिता जगत में चैनल वन न्यूज़ से शुरुआत की। न्यूज़ वर्ल्ड, नेटवर्क 10 न्यूज़, सूर्या समाचार, के साथ-काम किया। फिर कंटेंट राइटर की शुरुआत नवभारत टाइम्स से की। डिजिटल जर्नलिज्म को जानने और सीखने की कोशिश। इसी के साथ-साथ बाकी के न्यूज़ एजेंसी में भी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया।