UP: सुहागरात पर दूल्हा-दुल्हन का करता रहा इंतजार, दुल्हन जेवर लेकर हुई फरार

Avatar

By Ashraf Ansari

Published on:

उत्तर प्रदेश के एक जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक दूल्हा अपनी दुल्हन का सुहागरात के दिन इंतजार करता रहा लेकिन दुल्हन मौका पाकर सोने चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गई। घटना की जानकारी जब परिवार के लोगों को हुई तो उनके होश उड़ गए।

दुल्हन ने सुहागरात वाले दिन किया कांड

जालौन जिले में शादी के बाद एक दुल्हन अपने घर पर पहुंची लेकिन सुहागरात के वक़्त वह ऐसे नौ दो ग्यारह हो गई जैसे मानो कि वह दूल्हे के यहां लूटपाट की घटना को अंजाम देने आई हो। इस घटना से जुड़े पूरे मामले के बारे में पता चला है कि एक मां अपनी बेे की शादी के लिए काफी परेशान घूम रही थी। तभी उसकी मुलाकात बिचौलियों से हुई जिन्होंने लड़के की मां से कहा कि वह उसके लड़के के लिए लड़की ढूंढ लेंगे। लेकिन उसके लिए ₹70000 देने होंगे। लड़के की मां तैयार हो गई और गोरखपुर की रहने वाली पूजा से उसकी शादी तय कर दी। शादी के दिन दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने लड़की के घर पर पहुंचा जहां हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी हुई और दुल्हन को घर लेकर पहुंचा। लेकिन सुहागरात की वक्त अचानक से दूल्हे के होश उड़ गया जब दुल्हन शादी के सोने चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गई। इस घटना के बाद परिवार के लोग पुलिस से मदद की गुहार लगाने पहुंचे।

दूल्हे पक्ष के लोगों ने पुलिस से की शिकायत

दूल्हे के साथ सुहागरात वाले दिन हुई घटना के मामले में परिवार के लोग थाने में पहुंच गए। जहां उन्होंने घटी घटना के मामले में पुलिस को जानकारी दी तो पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया। पुलिस दरोगा ने जानकारी देते हुए बताया है कि एक दुल्हन से जुड़ा मामला संज्ञान में आया है। पूरे मामले को लेकर जिन लोगों ने लड़के की लड़की से शादी कराई थी उनकी तलाश की जा रही है उनको बुलाया जा रहा है। जैसे ही वह थाने में आएंगे उनसे पूछताछ की जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी। वही लड़की पक्ष के लोगों का कहना है की दुल्हन लाखों रुपए के जेबरात और लाखों रुपए कैश लेकर फरार हो गई। फिलहाल में दूल्हे पक्ष के लोग यही मांग कर रहे हैं कि उनका उनका सामान मिल जाए।

Avatar

अशरफ अंसारी ने पत्रकारिता जगत में चैनल वन न्यूज़ से शुरुआत की। न्यूज़ वर्ल्ड, नेटवर्क 10 न्यूज़, सूर्या समाचार, के साथ-काम किया। फिर कंटेंट राइटर की शुरुआत नवभारत टाइम्स से की। डिजिटल जर्नलिज्म को जानने और सीखने की कोशिश। इसी के साथ-साथ बाकी के न्यूज़ एजेंसी में भी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया।