UP: पल्लवी पटेल बीएसपी में हो सकती है शामिल, मिल रहा ऑफर

Avatar

By Ashraf Ansari

Published on:

समाजवादी पार्टी से पहले भी पटेल का गठबंधन टूटने के बाद पल्लवी पटेल को एक नया ऑफर मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह बहुजन समाज पार्टी के साथ मिलकर लोकसभा का चुनाव लड़ सकती हैं।

कुछ दिन पहले सपा से पलवी पटेल का टूटा था गठबंधन

समाजवादी पार्टी और अपना दल कमेरा पार्टी की अध्यक्ष पलवी पटेल ने 2022 में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन से चुनाव लड़ा और उन्होंने विधानसभा की एक सीट जीतने का काम किया। लेकिन लोकसभा चुनाव नजदीक आते-आते दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन टूट गया। गठबंधन के बाद समाजवादी पार्टी कांग्रेस के साथ मिलकर लोकसभा का चुनाव लड़ रही है। तो वहीं पलवी पटेल भी किसी राजनीतिक दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकती हैं ऐसा कहा जा रहा है। दोनों दलों के बीच गठबंधन को लेकर उनके पार्टी के नेता बातचीत कर रहे हैं। जल्दी दोनों के बीच नया रास्ता निकलेगा और हो सकता है कि दोनों पार्टी मिलकर लोकसभा की कुछ सीटों पर लड़ सकती हैं।

प्रयागराज या फिर फूलपुर सीट पलवी पटेल को मिल सकती है

समाजवादी पार्टी का अपना दल कमेरावादी पार्टी की अध्यक्ष पल्लवी पटेल के साथ गठबंधन टूटे जाने के बाद अखिलेश यादव ने इसको लेकर जानकारी दी थी और कहा था कि की डिमांड कुछ ज्यादा थी जो कि हम उनकी डिमांड को पूरा नहीं कर सके इसलिए हमारा गठबंधन टूट गया है। वही बहुजन समाज पार्टी और पल्लवी पटेल की पार्टी के बीच गठबंधन की चर्चा में तेजी के साथ चल रही है। यहां बीएसपी नेताओं के तरफ से कहा गया है कि पल्लवी पटेल इलाहाबाद या फिर फूलपुर से चुनाव लड़ सकती है वह अगर चाहे तो अपने सिंबल पर लड़ सकती है या फिर चाहे तो बीएसपी के सिंबल पर चुनाव लड़ सकती हैं। अब दोनों पार्टियों के बीच समझौते की मोहर लगने वाली है और उसके बाद दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन हो सकता है।

Avatar

अशरफ अंसारी ने पत्रकारिता जगत में चैनल वन न्यूज़ से शुरुआत की। न्यूज़ वर्ल्ड, नेटवर्क 10 न्यूज़, सूर्या समाचार, के साथ-काम किया। फिर कंटेंट राइटर की शुरुआत नवभारत टाइम्स से की। डिजिटल जर्नलिज्म को जानने और सीखने की कोशिश। इसी के साथ-साथ बाकी के न्यूज़ एजेंसी में भी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया।