UP: शादी वाले दिन दुल्हन को किस करना दूल्हे को पड़ा महंगा, दुल्हन ने शादी से किया इनकार

Avatar

By Ashraf Ansari

Published on:

उत्तर प्रदेश के संभल से एक शादी से जुड़ा मामला सामने आया है। यहां वरमाला के दौरान एक दूल्हे ने अपनी दुल्हन को किस कर लिया। इससे नाराज होकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया और बारात खाली लौट गई।

किस की वजह से नाराज हो गई थी दुल्हन

संभल जिले से हैरान परेशान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां शादी समारोह के दौरान दूल्हे को बिन दुल्हन के वापस अपने घर लौटना पड़ा। बतातें चले की इशेपुर मुंड इलाके का है। यहां रहने बाली एक युवती की पास के ही गांव में रहने वाले युवक के साथ में शादी तय हुई थी। बुधवार को शादी के लिए बारात लड़की वालों के घर पर पहुंच गई। ढोल नगाड़े बजे और जमकर नाच गाना हुआ। लेकिन अचानक से शादी वाला माहौल गुस्से नाराजगी में बदल गया। यहां दूल्हे ने दुल्हन को सभी के सामने अपनी गोद में उठाया और किस कर लिया। जिससे दुल्हन नाराज हो गई और उसने शादी से इनकार कर दिया फिर बाद में बारात बिन दुल्हन के वापस लौटी।

पुलिस भी मामले में नहीं कर सकी कुछ

शादी समारोह के दौरान वरमाला के वक़्त दूल्हे के द्वारा दुल्हन को गोद में लेकर किस करने के मामले की जानकारी दुल्हन पक्ष के लोगों को हुई तो उन्होंने हंगामा काटना शुरु कर दिया। वही दुल्हन ने भी शादी से इनकार कर दिया। इस दौरान मामला बढ़ता देख पुलिस को बुलाया गया लेकिन पुलिस भी दुल्हन पक्ष के लोगों की नाराजगी दूर नहीं कर पाई। यहां बड़े बुजुर्गों ने मामले को शांत करने की कोशिश की लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। फिर बाद में बिन दुल्हन के बारात वापस लौटी।

Avatar

अशरफ अंसारी ने पत्रकारिता जगत में चैनल वन न्यूज़ से शुरुआत की। न्यूज़ वर्ल्ड, नेटवर्क 10 न्यूज़, सूर्या समाचार, के साथ-काम किया। फिर कंटेंट राइटर की शुरुआत नवभारत टाइम्स से की। डिजिटल जर्नलिज्म को जानने और सीखने की कोशिश। इसी के साथ-साथ बाकी के न्यूज़ एजेंसी में भी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया।