UP: भाजपा के खिलाफ सड़कों पर निकलेंगे अखिलेश, जनता को समझने का काम करेंगे कार्यकर्ता

Avatar

By Ashraf Ansari

Published on:

लोकसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव पार्टी के कार्यकर्ताओं को आदेश देते हुए दिखाई दे रहे हैं कि आप लोग जनता के बीच पहुंचे और PDA के बारे में लोगों को बताएं बताएं कि किस तरीके से आपका उत्पीड़न किया गया है।

अखिलेश बोले भाजपा कर रही उत्पीड़न

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधने का काम किया है। उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हर कोई परेशान है अगर बात PDA की जाए तो PDA के लोग काफी परेशान होते हुए हमेशा से दिखाई देते रहे हैं। यहां महिलाओं, दलित, अल्पसंख्यकों पर लगातार अत्याचार बड़े हैं। बीजेपी की सरकार में देश में पूंजीवादी लगातार तेजी के साथ फल फूल रहे हैं। गरीब कल भी वही था आज भी वही है और इस प्रकार में आने वाले कल में भी वहीं पर खड़ा रहेगा। यह सरकार गरीबों को गरीब बनाकर ही रखना चाहती है। गरीबों से जितने भी वादे किए जाते हैं उनको आज तक पूरा भाजपा सरकार ने नहीं किया है। जिससे आज भी दलित, अल्पसंख्यक, महिलाएं इस सरकार से काफी परेशान है।

हमारे पार्टी के लोग जनता को समझाने का करेंगे काम

अखिलेश यादव ने कहा है कि हमारा PDA यानी कि पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक को हम लोग जागरुक करने का काम करेंगे। हमारे पार्टी के लोग जनता के बीच पहुंचेंगे उनको बताएंगे कि किस तरीके से इनका उत्पीड़न तेजी के साथ उत्तर प्रदेश में किया गया है। हमारे तरफ से पार्टी के कार्यकर्ताओं को आदेश जारी कर दिए गए हैं अब पार्टी के कार्यकर्ता गांव गांव शहर पहुंचकर लोगों के बीच पहुंचेंगे जहां वह लोगों को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जनता को किए गए वादों के बारे में बताएंगे और बताएंगे कि इन लोगों ने किस तरीके से जनता का उत्पीड़न किया है। अगर बात उत्तर प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, अत्याचार की की जाए तो यहां 2017 के बाद से सबसे ज्यादा यह मामले बड़े हैं। लेकिन अब जनता इन मामलों से आराम चाहती है तो कमल को वोट देकर गलती ना करें।

Avatar

अशरफ अंसारी ने पत्रकारिता जगत में चैनल वन न्यूज़ से शुरुआत की। न्यूज़ वर्ल्ड, नेटवर्क 10 न्यूज़, सूर्या समाचार, के साथ-काम किया। फिर कंटेंट राइटर की शुरुआत नवभारत टाइम्स से की। डिजिटल जर्नलिज्म को जानने और सीखने की कोशिश। इसी के साथ-साथ बाकी के न्यूज़ एजेंसी में भी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया।