Political: स्मृति ईरानी बोलीं राहुल गांधी लोगों को देते हैं धोखा

Avatar

By Ashraf Ansari

Published on:

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर निशाना साधने का काम किया है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी हमेशा से जनता को धोखा देने का काम करते हैं।

दौबारा सरकार बनने के बाद मिलेगी सुविधायें

अमेठी जिले से लोकसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपने संसदीय क्षेत्र में पहुंची यहां उन्होंने चुनाव को लेकर लोगों के साथ बातचीत की और उन्हें पार्टी के प्रति जागरूक करने का काम किया। यहां उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव में अगर भारतीय जनता पार्टी की फिर से सरकार बन जाती है तो आपको कुछ और योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सलोन ब्लाक के 44 गांवों में पक्की सड़कें, गावों में इंटर लॉकिंग,14 हजार परिवार को विद्युत कनेक्शन, साढ़े 6 हजार परिवार को पक्का मकान, 33 हजार 690 किसानों को किसान सम्मान निधि समेत अन्य सुविधाएं भाजपा की सरकार बनने के बाद मिली है। इसी के साथ-साथ कहा कि हम लोग जो भी वादे करते हैं उनको पूरा भी करते हैं।

डर के वजह से राहुल भेज वायानाड

स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर निशाना साधने का यहां काम किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अमेठी की जनता पूरी तरीके से नकार चुकी है। उन्हें 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में पता था कि जनता उन्हें अब पसंद नहीं करती है। इसीलिए वह वायानाड निकल गए। यहां उन्होंने PFI का समर्थन लिया। राहुल ने PFI का समर्थन लिया वह हिंदुओं को मारने की बात शुरू से करता आया है। ऐसे लोगों की मदद लेकर राहुल गांधी चुनाव क्यों लड़ना चाहते हैं। जो हिंदुओं को मारने के लिए लिस्ट तैयार करते हैं। राहुल गांधी ने पहले अमेठी के लोगों को धोखा दिया अब वायानाड के लोगों को धोखा देने के लिए फिर से जा रहे हैं। लेकिन अबकी बार वायानाड के लोग समझ चुके हैं और राहुल गांधी को अबकी बार बाहर का रास्ता दिखाएंगे।

Avatar

अशरफ अंसारी ने पत्रकारिता जगत में चैनल वन न्यूज़ से शुरुआत की। न्यूज़ वर्ल्ड, नेटवर्क 10 न्यूज़, सूर्या समाचार, के साथ-काम किया। फिर कंटेंट राइटर की शुरुआत नवभारत टाइम्स से की। डिजिटल जर्नलिज्म को जानने और सीखने की कोशिश। इसी के साथ-साथ बाकी के न्यूज़ एजेंसी में भी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया।