Political: पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे संघ कई लोगों ने बीजेपी का थामा दामन

Avatar

By Ashraf Ansari

Published on:

लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में उथल-पुथल काफी तेज होती हुई दिखाई दे रही है। यहां एक पार्टी को छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल होने का सिलसिला तेजी के साथ चलता हुआ दिखाई दे रहा है। यहां से चला लोकसभा चुनाव तक ऐसे ही जारी रहेगा। लोग इधर से आकर उधर जाएंगे और उधर से आकर इधर आएंगे।

मुख्यमंत्री के बेटे ने बीजेपी का पकड़ा हाथ

लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को एक के बाद एक खुशियां मिलती हुई दिखाई दे रही हैं। यहां समाजवादी पार्टी से लेकर बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस पार्टी के नेता भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने में लगे हुए हैं।

वही आज प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की मौजूदगी में कई लोगों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री अजय यादव का नाम शामिल है जो की अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।

पूर्व सांसदो और पूर्व विधायकों ने भी पड़ा भाजपा का हाथ

लखनऊ में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए लोगों का जोर-शोरों के साथ स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बसपा के पूर्व सांसद वीर सिंह, पूर्व सांसद प्रेम दास कठेरिया, पूर्व मंत्री साधना मिश्रा, पूर्व विधायक गजेंद्र सिंह व वासुदेव सिंह ने भी भाजपा की सदस्यता ले ली।

वही बृजेश पाठक ने जानकारी देते बताया है कि प्रदेश की सभी 80 की 80 सीटें भारतीय जनता पार्टी जीतने जा रही है।

इसी के साथ-साथ देश की जनता कमल को खिलाने की तैयारी कर रही है और देश में हम लोग 400 सीटें पाएंगे और पूर्ण बहुमत के साथ मोदी सरकार बनाएंगे। अबकी बार भी विपक्षी पार्टियों को करारी हार का सामना करना पड़ेगा क्योंकि जनता हमारे साथ है।

Avatar

अशरफ अंसारी ने पत्रकारिता जगत में चैनल वन न्यूज़ से शुरुआत की। न्यूज़ वर्ल्ड, नेटवर्क 10 न्यूज़, सूर्या समाचार, के साथ-काम किया। फिर कंटेंट राइटर की शुरुआत नवभारत टाइम्स से की। डिजिटल जर्नलिज्म को जानने और सीखने की कोशिश। इसी के साथ-साथ बाकी के न्यूज़ एजेंसी में भी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया।