Political: बीजेपी से डिंपल यादव ने पूछा कहां है 15 लाख रुपए

Avatar

By Ashraf Ansari

Published on:

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैनपुरी लोकसभा सीट पर अपनी पत्नी डिंपल यादव को चुनावी मैदान में एक बार फिर से उतारा है। अबकी बार डिंपल यादव लगातार भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए उनसे सवाल पूछने का काम कर रही हैं।

डिंपल ने पूछा जनता को मिलने वाले 15 लाख कहां है

मैनपुरी जिले में समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव को एक बार फिर से चुनावी मैदान में उतारा है। जब से भारतीय जनता पार्टी में खलबली मची हुई दिखाई दे रही है। अभी तक भाजपा अपने प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं कर पाई है। वहीं सपा प्रत्याशी डिंपल यादव लगातार जनता के बीच पहुंचकर लोगों को पार्टी के प्रति जागरूक करने का काम कर रही हैं। ऐसा ही कुछ आज देखने को मिला जहां डिंपल यादव जनता को संबोधित करने के लिए पहुंची यहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधने का काम किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग सत्ता में आने से पहले लोगों को तरह-तरह के सपने दिखाते हैं लेकिन सत्ता में आने के बाद जनता को ही भूल जाते हैं। इन्होंने जनता से वादा किया था कि हर भारतीय के खाते में 15 लाख रुपए भेजेंगे। लेकिन 15 लाख रुपए नहीं आये। वही इन्होंने नौजवानों से वादा किया था कि उन्हें हर साल 2 करोड़ नौकरियां दी जाएगी लेकिन नौकरी नहीं मिली है। इसी के साथ-साथ जनता से कहा था कि गैस सिलेंडर सस्ता हो जाएगा पेट्रोल डीजल के दाम कम हो जाएंगे लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ आज भी जनता महंगाई बेरोजगारी से काफी परेशान है।

बीजेपी इंडिया गठबंधन से घबरा रही

डिंपल यादव ने कहा है कि जबसे इंडिया गठबंधन बना है तब से भारतीय जनता पार्टी को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। यह अब इंडिया का नाम लेने से भी डरते हैं। हम लोग मजबूती के साथ लोकसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के लोगों को भी पता है कि अबकी बार उनकी करारी हार होने वाली है। क्योंकि अबकी बार हमारा गठबंधन मजबूत है। वहीं भाजपा की तरफ से जयवीर सिंह को चुनाव लड़ाने की बात सामने आने के बाद डिंपल यादव ने कहा कि इससे अच्छी कोई बात नहीं होगी कि बीजेपी इनका चुनाव में उतारेगी फिर से इन्हें हारने का मौका मिलेगा। बीजेपी वालों को पता है कि पिछली बार कितनी करारी हार का सामना इन्हें करना पड़ा था। लेकिन हम जो भी वादे जनता से करते हैं उनका पूरा भी करते हैं।

Avatar

अशरफ अंसारी ने पत्रकारिता जगत में चैनल वन न्यूज़ से शुरुआत की। न्यूज़ वर्ल्ड, नेटवर्क 10 न्यूज़, सूर्या समाचार, के साथ-काम किया। फिर कंटेंट राइटर की शुरुआत नवभारत टाइम्स से की। डिजिटल जर्नलिज्म को जानने और सीखने की कोशिश। इसी के साथ-साथ बाकी के न्यूज़ एजेंसी में भी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया।