Political: डिप्टी सीएम बोले- इंडिया गठबंधन की निकल गई हवा

Avatar

By Ashraf Ansari

Published on:

उत्तर प्रदेश के मेरठ में पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपनी पार्टी की जमकर तारीफ की। वही इंडिया गठबंधन पर निशाना चाहते हुए कहा कि उनकी अब हवा निकल चुकी है। देश में अब मोदी की हवा चल रही है।

इंडिया गठबंधन हुआ बाय-बाय

लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल एक दूसरे पर निशाना साधते हुए दिखाई दे रहे हैं। यहां मेरठ में पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधने का काम किया। उन्होंने कहा है कि इंडिया गठबंधन का आगाज बेंगलुरु से शुरू हुआ था लेकिन मुंबई पहुंचते थे पहुंचने इनकी हवा निकल गई। वही आगे कहा कि देश में पीएम मोदी की हवा चल रही है। यह हवा सभी को उड़ा देगी। 4 जून को जब मतगणना होगी तो उनके होश उड़ जाएंगे और एक बार फिर से देश भर में कमल खिलेगा और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनेंगे।

भाजपा यूपी में अबकी बार 40 पार

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मेरठ लोकसभा सीट के लिए अपने पार्टी के प्रत्याशी अरुण गोविल का नामांकन कराने के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने अपने प्रत्याशी का नामांकन कराया तो वहीं विपक्ष पर भी बरसे बोले कि सपा, बसपा, कांग्रेस ने जनता को लूटने का काम किया है।इन पार्टियों का कोई भी भविष्य नहीं है। इन पार्टियों को जनता ने पूरी तरीके से नकार दिया है। बताते चलें कि भारतीय जनता पार्टी ने जिस प्रत्याशी को चुनावी मैदान उतारा है वह रामायण के राम यानी की अरुण गोविल है। भारतीय जनता पार्टी ने अबकी बार अरुण गोविल पर पूरा भरोसा जताया है और उनका चुनावी मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा श्रद्धा से प्रणाम करते नजर आते हैं। भाजपा मेरठ में ही नहीं बल्कि पूरे देश में ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाली है।

Avatar

अशरफ अंसारी ने पत्रकारिता जगत में चैनल वन न्यूज़ से शुरुआत की। न्यूज़ वर्ल्ड, नेटवर्क 10 न्यूज़, सूर्या समाचार, के साथ-काम किया। फिर कंटेंट राइटर की शुरुआत नवभारत टाइम्स से की। डिजिटल जर्नलिज्म को जानने और सीखने की कोशिश। इसी के साथ-साथ बाकी के न्यूज़ एजेंसी में भी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया।