Political: कांग्रेस पार्टी को लेकर बोले BJP प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस यूपी से कर चुकी है पलायन

Avatar

By Ashraf Ansari

Published on:

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश से पहले ही पलायन कर चुकी है।

प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्ष पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी पहुंचे यहां पर उन्होंने लोगों को पार्टी के प्रति जागरूक करने का काम किया। इसी के साथ-साथ उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को पहले ही नकार दिया है और कांग्रेस पार्टी का पलायन हो चुका है। और अगर बात की जाये समाजवादी पार्टी की तो सपा के बारे में लोग अच्छी तरीके से जानते हैं कि सपा के राज में प्रदेश में भ्रष्टाचार, लूट, डकैती के मामले तेजी के साथ आते थे। लेकिन जब से प्रदेश में योगी सरकार बनी है तब से गुंडाराज खत्म हो गया है। यहां रामराज है और उसी के तहत काम किया जा रहा है।

जनता को गुमराह कर रहा इंडिया गठबंधन

देश की जनता लगातार देख रही है कि मोदी को बदनाम करने का काम विपक्ष में बैठे लोग कर रहे हैं। लेकिन जनता उनको मुंहतोड़ जवाब देने का काम कर रही है। उनकी एक के बाद एक घोटालो के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता को यह लोग गुमराह करने का काम कर रहे हैं मोदी जी को बदनाम करने का काम कर रहे हैं लेकिन आप लोग रुकना नहीं क्योंकि देश के प्रधानमंत्री एक बार फिर से नरेंद्र मोदी ही बनेंगे। आगे उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के कई नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। वही उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल पर निशाना साधा और कहा है कि सुनीता केजरीवाल अरविंद केजरीवाल यानी कि मुख्यमंत्री की कुर्सी का इस्तेमाल कर रही है मान लिया जाए कि वह घोषित मुख्यमंत्री है क्या? जो लोग कहते हैं कि मोदी का परिवार क्या है तो उनको पता होना चाहिए कि मोदी का परिवार देश की 140 करोड़ की जनता है।

Avatar

अशरफ अंसारी ने पत्रकारिता जगत में चैनल वन न्यूज़ से शुरुआत की। न्यूज़ वर्ल्ड, नेटवर्क 10 न्यूज़, सूर्या समाचार, के साथ-काम किया। फिर कंटेंट राइटर की शुरुआत नवभारत टाइम्स से की। डिजिटल जर्नलिज्म को जानने और सीखने की कोशिश। इसी के साथ-साथ बाकी के न्यूज़ एजेंसी में भी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया।