Political: अखिलेश ने इशारों-इशारों में कर दिया चुनाव लड़ने का इशारा

Avatar

By Ashraf Ansari

Published on:

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इशारा इशारों में एक लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का इशारा कर दिया है। अखिलेश जिस सीट से चुनाव लड़ने का इशारा कर रहे हैं उस सीट से मुलायम सिंह यादव और डिंपल यादव चुनाव जीत चुकी हैं।

अखिलेश यादव ने चुनाव प्रचार का किया शुभारंभ

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है और सभी राजनीतिक पार्टियों ने ज्यादातर अपनी उम्मीदवारों को उतार भी दिया है। अगर बात की जाए उत्तर प्रदेश की तो अखिलेश यादव कांग्रेस के साथ इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं भाजपा एनडीए गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही है। दोनों ही गठबंधन दलों ने अपने-अपने ज्यादातर उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार दिया है। आप सभी राजनीतिक पार्टियों के बड़े नेता लोगों को पार्टी के प्रति और अपने प्रत्याशी के लिए जागरूक करने का काम कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ यूपी के कन्नौज में देखने को मिला है जहां समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने एक जनसभा को संबोधित किया और समाजवादी पार्टी की खूबियों के बारे में बताया साथ ही साथ बताया कि यहां की सुगंध बहुत अच्छी हुआ करती थी लेकिन यहां के सांसद के कारनामों की वजह से सुगंध खराब हो चुकी है। यहां की जनता को तुक्के के सहारे लुभाने का काम किया गया और बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। लेकिन अब यहां कोई भी तुक्का नहीं चलने वाला है। यहां अब जनता साइकिल को चलाने जा रही है।

कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश की ज्यादातर लोकसभा सीटों का ऐलान समाजवादी पार्टी के तरफ से हो चुका है लेकिन बाकी की सीटें बची है उन पर अभी तक ऐलान नहीं हो सका है। जिनमें से एक सीट कन्नौज की भी है। इस सीट पर लगा था अनुमान लगाया जा रहा है कि अखिलेश यादव लोकसभा को चुनाव लड़ सकते हैं। और यह अनुमान कभी भी सही साबित हो सकता है बताते चले कि अखिलेश यादव ने एक सवाल को संबोधित करते हुए बताया है कि यहीं से डॉ. राम मनोहर लोहिया जीते, नेता जी मुलायम सिंह जीते, खुद मैं जीता और डिंपल यादव भी जीतीं। नेताजी का यहां से लंबे समय का रिश्ता रहा है। यहां से नेताजी का नाता जुड़ा था और नेताजी के नाता हमेशा जुड़ा रहेगा। आज भी यहां वह लोग मौजूद हैं जो नेताजी के साथ में कभी रहा करते थे। मुझे पता है कि अबकी बार यहां की जनता समाजवादी पार्टी की साइकिल को जरूर चलाएगी।

Avatar

अशरफ अंसारी ने पत्रकारिता जगत में चैनल वन न्यूज़ से शुरुआत की। न्यूज़ वर्ल्ड, नेटवर्क 10 न्यूज़, सूर्या समाचार, के साथ-काम किया। फिर कंटेंट राइटर की शुरुआत नवभारत टाइम्स से की। डिजिटल जर्नलिज्म को जानने और सीखने की कोशिश। इसी के साथ-साथ बाकी के न्यूज़ एजेंसी में भी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया।