MP: मध्य प्रदेश में 12 उम्मीदवारों के कांग्रेस ने नाम किये घोषित

Avatar

By Ashraf Ansari

Published on:

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी चौथी सूची को जारी कर दिया है। जिनमे देशभर से 46 उम्मीदवारों को इस सूची में शामिल किया गया है। वही मध्य प्रदेश में 12 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं जो की अलग-अलग लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेंगे।

12 उम्मीदवार कांग्रेस से आजमाएंगे अपनी किस्मत

वैसे तो मोदी लहर के सामने सभी की लहर डाउन होते हुए दिखाई दे रही है लेकिन किस्मत आजमाने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों मजबूती से चुनाव लड़ने की तैयारियां कर रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी की बात की जाए तो कांग्रेस ने अपनी चौथी सूची को जारी कर दिया है जिसमें देशभर से 40 उम्मीदवारों को इस सूची में रखा गया है। अगर बात अकेले मध्य प्रदेश की की जाए तो यहां 12 उम्मीदवारों को कांग्रेस ने टिकट देने का काम किया है। जो कि बीजेपी को टक्कर देने का काम करेंगे। जिन उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है उनके नाम भी उजागर किए गए हैं। जिसमे-सागर लोकसभा से वसुदेव राजा बुंदेला, रीवा लोकसभा से नीलम मिश्रा, शहडोल लोकसभा से फुन्देलाल मार्को, जाबेल्ला लोकसभा से दिनेश यादव, बालाघाट लोकसभा से सम्राट सारस्वत, होशंगाबाद लोकसभा से संजय शर्मा, भोपाल लोकसभा से अरुण श्रीवास्तव, राजगढ़ लोकसभा से दिग्विजय सिंह, उज्जैन लोकसभा से महेश परमार, मंदसौर लोकसभा से दिलीप सिंह गुर्जर, रतलाम लोकसभा से कांतिलाल भूरिया, इंदौर लोकसभा से अक्षय कांति बम को चुनावी मैदान में उतारा है।

दिग्विजय सिंह को इस लोकसभा सीट से मिला टिकट

वही मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को कांग्रेस पार्टी ने उनकी परंपरागत सीट राजगढ़ से उनका चुनावी मैदान में उतारा है। यहां 1984 में दिग्विजय सिंह पहली बार लोकसभा सांसद बने तो वहीं दूसरी बार 1991 में यहां से फिर सांसद बने। फिर 1993 में कांग्रेस पार्टी ने दिग्विजय सिंह को मुख्यमंत्री बना दिया। इसलिए कांग्रेस पार्टी ने उनको अपनी परंपरागत सीट देने का काम किया है। सीट मिलने के बाद दिग्विजय सिंह ने पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद किया और कहा यहां कांग्रेस पार्टी की जीत होगी।

Avatar

अशरफ अंसारी ने पत्रकारिता जगत में चैनल वन न्यूज़ से शुरुआत की। न्यूज़ वर्ल्ड, नेटवर्क 10 न्यूज़, सूर्या समाचार, के साथ-काम किया। फिर कंटेंट राइटर की शुरुआत नवभारत टाइम्स से की। डिजिटल जर्नलिज्म को जानने और सीखने की कोशिश। इसी के साथ-साथ बाकी के न्यूज़ एजेंसी में भी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया।