IPL 2024 का 20वां मुकाबला आज रविवार यानी 7 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर साढ़े 3 बजे से खेला जाना है, जिसमें Mumbai Indians और Delhi Capitals की भिड़ंत होनी है। दोनों टीमों की ये भिड़ंत काफी रोमांचक होने वाली है, क्योंकि फिलहाल दोनों टीमें प्वाइंट टेबल में आखिरी 2 स्थान पर हैं।
जहां दिल्ली कैपिटल्स को खेले गए 4 मुकाबलों में से 3 में हार और महज 1 में जीत मिली है, तो वहीं मुंबई इंडियंस को 3 में से तीनों मुकाबलों में ही हार नसीब हुई है। ऐसे में आज दोनों ही टीमें जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाने वाली हैं। तो आइए इस मुकाबले से पहले जान लेते हैं कि आमने-सामने की लड़ाई में कौन सी टीम बेहतर है –
MI vs DC Head To Head रिकॉर्ड
आपको बता दें कि आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स का सामना कुल 33 बार हुआ है, जिसमें से मुंबई ने 18 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स को महज 15 मुकाबलों में ही जीत मिली है। ऐसे में जाहिर तौर पर आमने-सामने की लड़ाई में मुंबई का पलड़ा भारी है।
हालांकि इस टूर्नामेंट में अबतक दिल्ली ने 1 जीत दर्ज कर रखी है, जबकि मुंबई इंडियंस को एक भी जीत नहीं मिल पाई है। ऐसे में देखा जाए तो ये मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है।
दोनों टीमों का पूरा स्क्वॉड
मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव (शुरुआती मैचों से बाहर), इशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रित बुमरा। , कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, ल्यूक वुड, रोमारियो शेफर्ड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा, क्वेना मफाका।
दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, यश ढुल, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, ललित यादव, मिशेल मार्श, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्टवाल, एनरिक नॉर्टजे, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, खलील अहमद, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार, हैरी ब्रूक (वापस ले लिया गया), ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झाई रिचर्डसन, सुमित कुमार, शाई होप, स्वास्तिक चिकारा, जेक फ्रेजर-मैकगर्क