Election: इस जगह से चुनाव लड़ सकती है प्रियंका गांधी

Avatar

By Ashraf Ansari

Published on:

कांग्रेस पार्टी ने अमेठी और रायबरेली के सीटों के लिए उम्मीदवारों का नाम अभी तक जारी नहीं किया है। इन दोनों सीटों पर अभी संचय बना हुआ है कि इन सीटों पर कांग्रेस किस उम्मीदवार के तौर पर देखना चाहेगी। जल्द ही कांग्रेस इन दोनों सीटों के लिए नाम घोषित कर देगी।

रायबरेली से चुनाव लड़ सकती है प्रियंका गांधी

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी ने मजबूती के साथ चुनाव प्रचार किया था और लड़की हूं लड़ सकती हूं का नाम दिया था। लेकिन यूपी से उनके हाथ निराशा ही आई। रायबरेली हमेशा से कांग्रेस पार्टी के पास में रही है। हर बात सोनिया गांधी की की जाए तो उन्होंने पहला चुनाव 2004 में लड़ा था और उसके बाद से लगातार पांच बार लोकसभा चुनाव जीतती आए हैं। वही अबकी बार रायबरेली की जनता प्रियंका गांधी को यहां से चुनाव लड़ाने की मांग कर रही है। लेकिन अभी तक कांग्रेस ने कोई भी फैसला नहीं किया है रायबरेली से कौन चुनाव लड़ेगा और अमेठी से कौन चुनाव लड़ेगा। लेकिन यह साफ है कि रायबरेली से परिवार का ही कोई शख्स से चुनाव लड़ता हुआ दिखाई देगा।

अमेठी में राहुल गांधी की हुई थी हार

लोकसभा चुनाव 2019 में राहुल गांधी अपने लोकसभा क्षेत्र अमेठी से चुनावी मैदान में उतरे थे। उनके सामने बीजेपी की महिला नेता स्मृति ईरानी को चुनाव में उतारा गया था। जहां मोदी लहर के चक्कर में स्मृति ईरानी अमेठी से जीत गई और राहुल गांधी को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन राहुल गांधी ने दो जगह से चुनाव लड़ा था पहले अमेठी का दूसरा वायानाड। वायनाड की जनता ने राहुल गांधी पर भरोसा किया और उन्हें लोकसभा चुनाव में जीत दिलाई। अगर भारतीय जनता पार्टी की बात की जाए तो उन्होंने फिर से स्मृति ईरानी को अमेठी लोकसभा चुनाव का प्रत्याशी घोषित कर दिया है। अब यह देखना होगा कि कांग्रेस पार्टी स्मृति ईरानी के सामने राहुल गांधी को उतरती है या फिर कोई नया चेहरा सामने आता है। इस बात का भी जल्द ही कांग्रेस ऐलान कर देगी।

Avatar

अशरफ अंसारी ने पत्रकारिता जगत में चैनल वन न्यूज़ से शुरुआत की। न्यूज़ वर्ल्ड, नेटवर्क 10 न्यूज़, सूर्या समाचार, के साथ-काम किया। फिर कंटेंट राइटर की शुरुआत नवभारत टाइम्स से की। डिजिटल जर्नलिज्म को जानने और सीखने की कोशिश। इसी के साथ-साथ बाकी के न्यूज़ एजेंसी में भी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया।