Crime: आलू चुराते हुए पकड़ी गई महिला तो दबंगों ने दे डाली तालिबानी सजा

Avatar

By Ashraf Ansari

Published on:

यूपी के मैनपुरी में एक महिला को तालिबानी सजा देने का एक मामला सामने आया है। यहां महिला के साथ छेड़छाड़ हुई और उसके साथ मारपीट की गई। इस घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली।

महिला से नाराज होकर दबंगों ने कर दी पिटाई

मैनपुरी जिले के करहल में एक महिला के सात दबंगों ने जमकर पिटाई की और उसके कपड़े फाड़ते हुए छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। वहीं कुछ लोगों ने महिला की डंडे से भी पिटाई की। इस दौरान महिला रहम की गुहार लगाती रही। लेकिन महिला को पीट रहे लोगों पर तरस नहीं आता है और वह जमकर उसको पीटते हुए दिखाई देते हैं। इस मामले में महिला के द्वारा थाने में प्रार्थना पत्र दिया जाता है तो और उपयोग को गिरफ्तार कर लिया जाता है लेकिन बाद में महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता तो अधिकारी सामने आकर पूरे मामले पर बयान देते हुए दिखाई देते हैं।

महिला के परिवार के लोगों ने ही की थी पिटाई

करहल इलाके में अर्धनग्न कर महिला के साथ पिटाई करने का जब पुलिस अधिकारी के संज्ञान में आया तो उन्होंने पूरे मामले को लेकर बताया है कि पूरा मामला 29 फरवरी का है। जिसमें महिला को पीटने वाले लोग उसकी ही परिवार के लोग हैं। महिला के द्वारा थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसमें उसने आरोप लगाया था कि उसके ससुर, जेठ और गांव के दो अन्य लोगों ने पहले महिला की पिटाई की और फिर उसके कपड़े फाड़ कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया इसी के साथ-साथ छेड़छाड़ भी की। इस मामले को गंभीरता के साथ लिया गया था और तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था। फिलहाल में इस मामले में ससुर को गिरफ्तार नहीं किया गया है पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है अभी जांच पड़ताल की जा रही है और उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Avatar

अशरफ अंसारी ने पत्रकारिता जगत में चैनल वन न्यूज़ से शुरुआत की। न्यूज़ वर्ल्ड, नेटवर्क 10 न्यूज़, सूर्या समाचार, के साथ-काम किया। फिर कंटेंट राइटर की शुरुआत नवभारत टाइम्स से की। डिजिटल जर्नलिज्म को जानने और सीखने की कोशिश। इसी के साथ-साथ बाकी के न्यूज़ एजेंसी में भी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया।