Crime: जादुई सिक्के के चक्कर में फूफा-भतीजे की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

Avatar

By Ashraf Ansari

Published on:

उत्तर प्रदेश के एक जिले में हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार करने का काम किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने दो लोगों की हत्या कर दी थी और फरार हो गए थे।

जादुई सिक्के के चक्कर में की गई थी हत्या

अक्सर कहानियों में सुना जाता रहा है कि पहले तिलिस्मी जादू हुआ करते थे। और इनको कहानी के तौर पर दर्शाया जाता रहा है। लेकिन आज की दौड़ में भी इन बातों पर यकीन करने वाले कई लोग हैं। जादुई चक्कर में किसी की हत्या कर दें ऐसा तो किसी ने सोचा भी नहीं होगा। बुलंदशहर में पुलिस ने दो लोगों को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है जिन लोगों ने फूफा और भतीजे की बेरहमी से हत्या की थी। पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई तो एक आरोपी ने बताया कि उसके नौकर के पास एक के प्राचीन काल का सिक्का था। जिसको पाने के लिए उसने अपने दोस्त का सहारा लिया और बाद में दोनों व्यक्तियों की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जादुई सिक्के को बेचने निकले थे हत्यारे

पुलिस के द्वारा पकड़े गए दोनों आरोपियों को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि 31 मार्च को दो व्यक्ति अपने घर से निकले हुए थे लेकिन वापस घर नहीं लौटे। वही पता चला कि 1 अप्रैल को सुधीर अग्रवाल और राजीव गर्ग का शव अडोली नहर पड़ा हुआ मिला है। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचती है पूरे मामले को गंभीरता से रहना शुरू कर देती है। पुलिस 200 सीसी टीवी कैमरा की सहायता लेती है और उसके बाद आरोपियों तक पहुंच जाती है। वहीं पकड़े गए दोनों हत्यारे से जब पूछताछ की जाती है जिसमें से एक आरोपी कहता है कि मैं अपने मालिक के घर पर नौकरी किया करता था लेकिन मैंने उनके पास एक जादुई सिक्का देखा और उसी की लालच उनकी हत्या कर दी। बताया कि दोनों लोग विदेशी कस्टमर को जादुई सिक्का बेचने के लिए ढूंढ रहे थे तब तक पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।

Avatar

अशरफ अंसारी ने पत्रकारिता जगत में चैनल वन न्यूज़ से शुरुआत की। न्यूज़ वर्ल्ड, नेटवर्क 10 न्यूज़, सूर्या समाचार, के साथ-काम किया। फिर कंटेंट राइटर की शुरुआत नवभारत टाइम्स से की। डिजिटल जर्नलिज्म को जानने और सीखने की कोशिश। इसी के साथ-साथ बाकी के न्यूज़ एजेंसी में भी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया।