Crime: लड़की ने दूसरे धर्म के लड़के से किया प्यार, तो परिजनों ने दी तालिबानी सजा

Avatar

By Ashraf Ansari

Published on:

उत्तर प्रदेश के एक जिले में एक गरीब लड़की को पीटे जाने का मामला सामने आया। यहां लड़की को इसलिए पीटा गया कि वह दूसरे धर्म के लड़के से प्यार करती थी। जिससे उसके परिवार की लोग नाराज थे और लड़की की जमकर पिटाई करते हैं।

दूसरे धर्म के लड़के से लड़की करती है प्यार

उत्तर प्रदेश में एक दलित लड़की को एक दूसरे धर्म के लड़के से प्यार का नाम महंगा पड़ गया। यहां परिवार के लोगों को जब इस बारे में जानकारी हुई तो लड़की की जमकर डंडों से पिटाई कर दी। जब मामला जब पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने कार्रवाई की आदेश देती है। बता दें कि अमेठी जिले का है। यहां रहने वाली एक दलित लड़की को दूसरे समुदाय के लड़के से प्यार हो गया। इस प्यार के खिलाफ दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए तो दोनों ने भागने का फैसला किया। लड़की दोनों घर से फरार हो गए तो फिर बाद में मामला थाने में पहुंचा फिर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और लड़की को बरामद कर उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। लेकिन बाद में लड़की को नहीं पता था कि उसके परिवार के लोग उसको ऐसी सजा देंगे जिसके बारे में उसने कभी सोचा नहीं होगा।

पिता-भाई और परिजनों ने लड़की को दी तालिबानी सजा

दलित लड़की को पुलिस ने बरामद करते हुए लड़की के परिवार वालों को सौंप दिया। लेकिन बाद में लड़की ने फिर से गलती कर दी जिसके बाद परिवार के लोग उसे मारने पीटने पर उतर आये। लड़की को जमीन पर गिराए फिर पिता पुत्र और परिवार के लोगों ने लड़की की डंडे से जमकर पिटाई कर दी। जब इस मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया आरोपियों के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई और उन्हें हिदायत दी गई कि आगे से इस तरीके की कोई भी हरकत ना करें जिससे आपके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

Avatar

अशरफ अंसारी ने पत्रकारिता जगत में चैनल वन न्यूज़ से शुरुआत की। न्यूज़ वर्ल्ड, नेटवर्क 10 न्यूज़, सूर्या समाचार, के साथ-काम किया। फिर कंटेंट राइटर की शुरुआत नवभारत टाइम्स से की। डिजिटल जर्नलिज्म को जानने और सीखने की कोशिश। इसी के साथ-साथ बाकी के न्यूज़ एजेंसी में भी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया।