उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने अपने तेवर को बदल लिया है। उन्होंने अपने तेवर को बदलते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधने का काम किया और कहा कि इस सरकार से जनता परेशान है।
डिंपल यादव बोली भाजपा हटाओ रोजगार पाओ
मैनपुरी लोकसभा सीट से प्रत्याशी के तौर पर समाजवादी पार्टी के तरफ से उतारी गई वर्तमान में मौजूद सांसद डिंपल यादव एक के बाद एक सभाओं को संबोधित कर रही हैं और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधने का काम करती हुई दिखाई दे रही हैं। एक बार फिर से उन्होंने भाजपा पर निशाना साधने का काम किया और कहा कि देश में लगातार बेरोजगारी महंगाई बढ़ती जा रही है। यहां भूमाफियाओं का गैंग लगातार तेजी के साथ पनप रहा है। महिलाएं असुरक्षित हैं सरकार दावा करती थी महिलाओं को सुरक्षा दी जाएगी लेकिन महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा घटनाएं घट रही हैं। देश की युवा बेरोजगार घूम रहे हैं अगर उन्हें रोजगार चाहिए है तो पहले भाजपा को हटाना होगा।
सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करती है बीजेपी
डिंपल यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी को पता है कि वह करारी हार का सामना करने जा रही है इसी वजह से वह बौखला गए हैं। इसीलिए एक के बाद एक विपक्ष के नेताओं को गिरफ्तार करने का काम कर रहे हैं उनके ऊपर झूठे मुकदमे लगाए जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार सुरक्षा एजेंसियों पर दबाव बना रही है और उनका दुरुपयोग कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के दबाव में सुरक्षा एजेंसियों ने अभी तक देश के दो अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर लिया है। यह लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं और हम लोग संविधान को बचाना चाहते हैं।