कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी आठवीं सूची जारी कर दी है। सूची को जारी करते हुए महाराजगंज लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार का नाम भी घोषित कर दिया है। यहां बड़ा दिलचस्प मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में देखने को मिलेगा।
पंकज चौधरी से होगा वीरेंद्र चौधरी का आमना-सामना
लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी का समाजवादी पार्टी के साथ इंडिया गठबंधन के तहत एलाइंस हुआ है। जिसके बाद महाराजगंज की सीट कांग्रेस के खाते में पहुंच गई है। कांग्रेस को यह सीट मिलने के बाद यहां कांग्रेस ने अपनी आठवीं सूची को जारी करते हुए यहां से वीरेंद्र चौधरी को चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया है। तो वहीं भारतीय जनता पार्टी ने पंकज चौधरी को पहले ही लोकसभा चुनाव का टिकट देकर चुनावी मैदान में उतार दिया था। अभी यहां एक तरफ कांग्रेस पार्टी से वीरेंद्र चौधरी होंगे तो दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पंकज चौधरी होंगे। यहां का मुकाबला बाद ही दिलचस्प होगा।
चौधरी छह बार जीत चुके हैं चुनाव
भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से पंकज चौधरी को चुनावी मैदान में उतारने के लिए टिकट दे दिया है। यहां वह समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के तरफ से उतारे गए वीरेंद्र चौधरी को टक्कर देने का काम करेंगे। पंकज चौधरी इस क्षेत्र से 6 बार लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। पंकज चौधरी इस वक्त केंद्र सरकार में वित्त राज्य मंत्री हैं। उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा था और यहां 7 लाख से ज्यादा वोटो से जीत हासिल की थी। तो वहीं अगर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार की बात की जाए तो उन्हें 3 लाख से अधिक वोट मिले थे। इसी के साथ कांग्रेस पार्टी ने सुप्रिया श्रीनेत ने चुनाव लड़ा था। और यहां उन्हें 72516 वोट मिले थे। एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी ने अपना उम्मीदवार उतारा है यहां का मुकाबला बाद ही दिलचस्प होगा।