आजकल मौसम में धीरे-धीरे बदलाव होता हुआ दिखाई दे रहा है। अचानक से लोगों को ठंड महसूस होने लगती है तो कभी भी चल गर्मी महसूस होने लगती है। इन सबके बीच बदलते मौसम में लोग बीमार भी होने लगते हैं। ऐसे में अगर आज के मौसम की बात करें तो आज मौसम सुहाना रहेगा और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।
तेज हवाओं के साथ मौसम रहेगा खुशगाबर
उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम में बदलाव होता हुआ दिखाई देने लगा है। कभी तेज धूप निकल आती है तो कभी अचानक से ठंडी तेज हवाएं चलने लगते हैं। तो कभी अचानक आसमान में बादल छा जाते हैं। यहां मौसम दिन-ब-दिन बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। अगर आज के मौसम की बात की जाए तो प्रदेश भर में आज मौसम सुहाना बना रहेगा। तेज ठंडी हवाएं चलेंगे और आसमान में बादल भी छाए रहेंगे।वहीं अगर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात की जाए तो यहां आसमान में सूरज अपनी आग बरसाता हुआ दिखाई देगा। लखनऊ में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन यूपी के कुछ जिलों में लोगों को राहत मिलती हुए दिखाई देगी।
तेज हवाओं के साथ हो सकती है बारिश
उत्तर प्रदेश में आज सुहानी मौसम की बात की जाए तो यूपी के कुछ जिलों में लोगों को गर्मी से राहत मिलती हुई दिखाई दे सकती है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के कुछ लोगों को लेकर एक जानकारी दी है जिसमें बताया गया है कि आज इटावा, औरैया, प्रयागराज, संत रविदास नगर, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, गाजीपुर, बलिया, इलाकों में तेज हवाएं और हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। यहां चलने वाली तेज हवाओं की बात की जाए तो 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की हिसाब से हवाएं चलती हुई दिखाई देंगे। लेकिन आने वाले कुछ ही दिन में मौसम में ऐसा बदलाव आएगा कि लोगों के पसीने छूट जाएंगे। पुलिस से पहले मौसम में बदलाव होने की बात कही गई है।