भारतीय मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए सभी कंपनियां आए दिन मार्केट में अपनी कम बजट वाली फीचर्स से भरपूर स्कूटरों को पेश करती जा रही हैं। ऐसे में अब हाल ही में एक ऐसी इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च हुई है, जिसकी कीमत भी काफी किफायती है और फीचर्स से भी भरपूर है।
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का नाम है – Yulu Wynn Electric Scooter, जिसने हाल ही में भारतीय मार्केट में एंट्री मारी है। इस स्कूटर को काफी कम बजट में पेश किया गया है, ताकि हर वर्ग के लोग इसे आसानी से खरीद सकें। साथ ही इसमें फीचर्स से लेकर लुक तक बाकी स्कूटरों की तुलना में काफी दमदार है। ऐसे में आइए जानते हैं Yulu Wynn Electric Scooter के फीचर्स और कीमत के बारे में –
Yulu Wynn Electric Scooter के धांसू फीचर्स
आपको बता दें कि Yulu Wynn Electric Scooter में कई आधुनिक और दमदार फीचर्स दिए गए हैं। इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर ,ऑडोमीटर एलइडी डिस्प्ले, वन टच सेल्फ स्टार्ट, रिमोट अनलॉक, डिजिटल कंसोल ,डिजिटल इंस्ट्रूमेंट, एंटीलॉग ब्रेकिंग सिस्टम, फोग लाइट, एलईडी लाइट लैंप, हाइलोजन लैंप ,डिजिटल इंडिकेटर, साइड स्टैंड ,साइड मिरर ,ट्यूबलेस टायर ,मेटल एलॉय व्हील जैसे दमदार फीचर्स शामिल हैं।
Yulu Wynn Electric Scooter की बैटरी और मोटर
बता दें कि Yulu Wynn Electric Scooter में बेहतर राइडिंग एक्सपीरिएंस के लिए 1.4 Kwh की लिथियम आयन बैटरी का उपयोग किया गया है। वहीं इसके साथ ही इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 250 वाट के BLDC मोटर का इस्तेमाल भी किया गया है।
Yulu Wynn Electric Scooter की रेंज और स्पीड
बता दें कि Yulu Wynn Electric Scooter की दमदार बैटरी की मदद से ये स्कूटर 83 किलोमीटर तक की रेंज कवर कर सकती है। वहीं इसके अलावा अपने पावरफुल मोटर की मदद से से स्कूटर 25 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड से दौड़ सकती है।
Yulu Wynn Electric Scooter की कीमत
कीमत की बात करें तो Yulu Wynn Electric Scooter को महज 55,555 रुपए की आसान कीमत पर मार्केट में पेश किया गया है।













