Yamaha की बाइक्स भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में काफी लोकप्रिय हैं। वैसे तो ये कंपनी हर सेंगमेंट में धांसू बाइक्स प्रोड्यूस करती है, लेकिन Yamaha की स्पोर्ट्स बाइक्स की बात ही कुछ और होती है। हालांकि अब Yamaha भारत में बहुत जल्द अपनी एडवेंचर बाइक को उतारकर तहलका मचा सकती है। इस बाइक का नाम है Yamaha WR155R।
फिलहाल कंपनी द्वारा इसके भारत में लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इसे भारत में लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। ये बाइक लुक के मामले में तो शानदार होगी ही, साथ ही इसमें आपको कई बेहतरीन और धाकड़ फीचर्स भी मिल जाएंगे। तो आइए जानते हैं इसके बारे में सभी डिटेल्स –
फीचर्स मिलते हैं काफी शानदार
Yamaha WR155R कई बेहतरीन और आधुनिक फीचर्स से लैस होकर आती है। इसमें आपको 245 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस और 8 लीटर का फ़्यूल टैंक, 41 मिमी के फ़्रंट फ़ॉर्क और गैस-चार्ज रियर मोनो-शॉक मिल जाते हैं। वहीं करिंग पावर के लिए इसमें 240 मिमी सिंगल-डिस्क और 220 मिमी रोटर है।
इंजन भी है बेहद पावरफुल
बता दें कि Yamaha WR155R में 155 सीसी का सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन देखने को मिल जाता है, जो 8.6 पीएस की पावर और 14.1 एनएम का टॉर्क जनरेट कर सकता है। वहीं इस बाइक की टॉप स्पीड लगभग 151 किलोमीटर प्रति घंटा है।
कितनी हो सकती है कीमत?
जहां तक है Yamaha WR155R भारत में नहीं आएगी। इसकी जगह कंपनी भारतीय बाज़ार के लिए FZ25-आधारित एडवेंचर बाइक विकसित कर सकती है। हालांकि अगर Yamaha WR155R भारत में आती है तो इसकी कीमत Hero XPulse 200 से ज़्यादा हो सकती है। बता दें कि Hero XPulse 200 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1,24,418 रुपये रखी गई थी।