Yamaha जल्द भारत में लॉन्च करेगी अपनी 3 पहिए वाली बाइक! डैशिंग लुक देख अपकी भी थम जाएंगी सांसे

Ankit Singh

By Ankit Singh

Published on:

जापानी कंपनी Yamaha दुनियाभर में अपनी आकर्षक और डैशिंग लुक वाली बाइक्स के लिए जानी जाती है। इस कंपनी की बाइक्स को भारतीय मार्केट में भी काफी लोकप्रियता मिलती है। Yamaha कंपनी अक्सर ही अपने ग्राहकों के लिए सबसे यूनिक और अलग बाइक्स को मार्केट में पेश करती है। हालांकि Yamaha अब बहुत जल्द भारतीय मार्केट में एक ऐसी अद्भूत और अनोखी बाइक को लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसे देख सबकी आंखे अटकी ही रह जाएंगी।

दरअसल, इस बाइक का नाम है – Yamaha Tricera, जिसे कंपनी द्वारा जापान के ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। इस बाइक के पहले लुक ने ही सभी की सांसे रोक दी थी। ऐसे में सब अब इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। तो आइए जानते हैं Yamaha Tricera के बारे में –

Yamaha Tricera का यूनिक डिजाइन

बता दें कि Yamaha Tricera अपने अद्भूत लुक की वजह से चर्चा का केंद्र बनी हुई है। इस बाइक में आपको 3 पहिए देखने को मिलने वाले हैं, जिसमें रियर में एक जबकि फ्रंट में 2 पहिए होंगे। वहीं इस बाइक को बनाते समय हर उपकरण पर कड़ी नजर रखी गई है, ताकि राइडर को गाड़ी चलाने में कोई परेशानी न हो।

Yamaha Tricera की खासियत

बता दें कि Yamaha Tricera में –

  • इसमें दिए गए आगे के पहिये सामान्य बाइकों की तरह ही घूमते हैं।
  • इसमें दिया गया पीछे का पहिया घूमने का काम करेगा।
  • इससे आपको टर्निंग वाली जगहों से बाइक को निकालने में मदद मिलेगी।
  • आप इसके आगे के पहियों को भी घुमा सकते हैं।
  • इसके लिए इस बाइक में मैनुअल और ऑटोमैटिक मोड दिया गया है।
Ankit Singh

Verify information accuracy with fact-checking: scrutinize claims, cross-reference sources, and confirm data to ensure reliability and combat misinformation.