अब बैटरी खत्म होने के बाद पेट्रोल का होगा सहारा, Yamaha ने मार्केट में पेश की हाईब्रिड स्कूटर

Ankit Singh

By Ankit Singh

Published on:

भारतीय टू व्हीलर्स मार्केट में स्कूटरों की काफी ज्यादा डिमांड है। इसमें पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक इंजन वाले स्कूटर भी शामिल हैं। इस बीच अब भारतीय मार्केट में हाइब्रिड स्कूटरों को भी जमकर पसंद किया जा रहा है। ये स्कूटर बैटरी के साथ-साथ पेट्रोल पर भी चल सकती हैं।

ऐसी ही एक स्कूटर है Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid Scooter, जो बैटरी के साथ पेट्रोल पर भी चलने में सक्षम है। इस स्कूटर में इसका माइलेज तो शानदार है ही, साथ ही में लुक और डिजाइन के मामले में भी ये काफी आकर्षक है। ऐसे में आइए जानते हैं Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid Scooter के फीचर्स के बारे में –

Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid Scooter के धांसू फीचर्स

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid Scooter में आपको एक से बढ़कर एक दमदार फीचर्स देखने को मिल जाते हैं। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के अलावा हेडलाइट और टेललाइट के लिए फुल-एलईडी लाइटिंग के साथ ब्लूटूथ जैसी सुविधाएं देखने को मिलती हैं।

वहीं इसके अलावा इस स्कूटर में आपको ऑटोमेटिक स्टार्ट/स्टॉप टेक, साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ फंक्शन,  और स्मार्ट मोटर जेनरेटर (SMG) जैसे स्मार्ट और एडवांस फीचर्स भी मिल जाते हैं।

Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid Scooter का इंजन

बता दें कि Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid Scooter में फ्यूल इंजेक्टेड 125 cc का इंजन दिया गया है, जो 6500 RPM पर 8.2 पीएस की अधिकतम पावर और 5000RPM पर 10.3Nm का पीक टॉर्क पैदा करती है।

वहीं इसके साथ इसमें SMG Motor का इस्तेमाल किया गया है, जो स्कूटर की बैटरी के साथ काम करती है। बता दें कि ये मोटर स्कूटर को एडिशनल 0.6 Nm का टॉर्क पैदा करती है।

Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid Scooter का माइलेज

बता दें कि Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid Scooter में आपको 68.75 किमी प्रति लीटर का माइलेज देखने को मिल जाता है।

Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid Scooter की कीमत

कीमत की बात करें तो Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid Scooter को Rs.79,600 रुपए की शुरूआती कीमत पर मार्केट में पेश किया गया है। वहीं इसके टॉप मॉडल की कीमत लगभग 92,530 रुपए तक पहुंच जाती है।

Ankit Singh

Verify information accuracy with fact-checking: scrutinize claims, cross-reference sources, and confirm data to ensure reliability and combat misinformation.