बिना आवाज किए स्टार्ट हो जाता है यह स्‍कूटर, TVS NTorq 125 को देता है कड़ी टक्कर ! कीमत महज 70,000 रुपए से शुरू!

Avatar

By Abhishek

Published on:

Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid: Yamaha मोटर इंडिया ने देश का पहला Hybrid स्कूटर Fascino 125 Fi लॉन्च कर दिया है। यह स्कूटर दो वैरिएंट में उपलब्ध है, ड्रम ब्रेक और डिस्क ब्रेक। ड्रम ब्रेक वैरिएंट की कीमत 70,000 रुपए और डिस्क ब्रेक वैरिएंट की कीमत 76,530 रुपए (एक्स-शोरूम) है।

Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid का लुक

Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid में पुराने मॉडल की तुलना में एडवांस लुक दिया गया है। इसमें नए फ्रेश कलर भी मिलते हैं। स्कूटर में स्मार्ट मोटर जेनरेटर (SMG) सिस्टम मिलता है जो एक इलेक्ट्रिक मोटर की तरह काम करता है। यह गाड़ी को रफ्तार पकड़ने में मदद करता है और टेंडेम राइडिंग या उंचाई में शुरुआती एक्सीलेरेशन के दौरान स्कूटर बैलेंस बिगड़ने से रोकता है।

Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid में टेक्नोलॉजी

Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid स्कूटर में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और एक रिफ्रेश्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 8.6 bhp का अधिकतम पावर और 10.3Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें एक साइलेंट स्टार्टर भी मिलता है जो इंजन को बिना आवाज किए स्टार्ट करने में मदद करता है।

Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid के फीचर्स

Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid में डिस्क ब्रेक वैरिएंट में ब्लूटूथ के साथ Yamaha कनेक्ट एक्स ऐप से जुड़े कई फीचर मिलते हैं। इसमें LED हेडलाइट्स, DRL, LED टेललाइट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, पावर असिस्ट के साथ हाइब्रिड टेक्नोलॉजी इंजन, डिस्क ब्रेक शामिल हैं। स्कूटर में राइड असिस्ट फीचर और एक साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ स्विच भी मिलता है।

Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid का कॉम्‍पटीशन

Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid स्कूटर के डिस्क ब्रेक वर्जन में 8 कलर ऑप्शन और ड्रम ब्रेक वैरिएंट में 7 कलर ऑप्शन मिलते हैं। भारतीय मार्केट में 125cc सेगमेंट में Yamaha Fascino 125 का मुकाबला सुजुकी एक्सेस 125, TVS NTorq 125 और होंडा एक्टिवा 125 से होगा।

Read Also- जल्‍द आ रहा एक चार्ज पर 100 किलोमीटर से अधिक रेंज देने वाला यह स्‍कूटर! Ola की पैंट कर देगा गीली, देखें कीमत

Avatar

अभिषेक एक कॉलेज छात्र है जिन्हे अख़बार पढ़ना और समाचार लिखना बेहद पसंद है। जिसके चलते ये पत्रकारिता की पढाई कर रहे हैं। इन्होंने अभी तक कई वेबसाइट पर काम किया है जिसके इनको लेखन कला और लेखन के विभिन्न क्षेत्रों के बारे में ज्ञान है। अगर आपको इनका लेखन पसंद आता है तो आप इन्हें इनके सोशल मीडिया अकाउंट पर फॉलो कर सकते हैं।