Volvo XC 40 Recharge: फौरन खरीद लीजिए! 2.35 लाख तक की छूट से साथ मिल रही यह कार, 28 मिनट में हो जाएगी चार्ज!

Avatar

By Abhishek

Published on:

Volvo XC 40 Recharge: दोस्‍तों, अगर आप एक शानदार इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो Volvo XC 40 Recharge आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्‍शन हो सकता है। यह कार आपको शानदार रेंज, दमदार परफोरमेंस और कई शानदार फीचर्स देती है। इसके अलावा, फरवरी 2024 में मिल रहे शानदार ऑफर इस कार को और भी अट्रेक्टिव बनाते हैं।

Volvo XC 40 Recharge की लॉन्च डेट और कीमत

Volvo XC 40 Recharge को भारत में 2022 में लॉन्च किया गया था। लॉन्चिंग के समय इसकी कीमत 55.90 लाख रुपये से शुरू होती थीं। कार निर्माता इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को सिंगल, फुली लोडेड वैरिएंट में बेचते हैं। वहीं, अब इसकी मौजूदा कीमत 56.90 लाख रुपये से शुरू होती है।

Volvo XC 40 Recharge पर शानदार ऑफर

Volvo XC 40 Recharge पर इस महीने शानदार ऑफर मिल रहा है। फरवरी 2024 में Volvo XC 40 Recharge पर कंपनी 2.35 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। यह ऑफर Volvo XC 40 Recharge के MY23 यूनिट पर लागू है। इसके साथ ही MY24 यूनिट पर 52,000 रुपये की छूट मिल रही है।

Volvo XC 40 Recharge की दमदार बैटरी और रेंज

Volvo XC 40 Recharge एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़े गए 78kWh बैटरी पैक द्वारा चलती है, जो 402bhp की पावर और 660Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। यह मॉडल 150kW DC फास्ट चार्जर से 28 मिनट में 10-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। यह ईवी एक बार फुल चार्ज करने पर 418 किमी की रेंज देती है।

Volvo XC 40 Recharge शानदार फीचर्स

Volvo XC 40 Recharge में कई शानदार फीचर्स LED हेडलाइट्स, पैनोरमिक सनरूफ, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। यह एसयूवी मात्र 4.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्‍पीड पकड़ सकती है।

Avatar

अभिषेक एक कॉलेज छात्र है जिन्हे अख़बार पढ़ना और समाचार लिखना बेहद पसंद है। जिसके चलते ये पत्रकारिता की पढाई कर रहे हैं। इन्होंने अभी तक कई वेबसाइट पर काम किया है जिसके इनको लेखन कला और लेखन के विभिन्न क्षेत्रों के बारे में ज्ञान है। अगर आपको इनका लेखन पसंद आता है तो आप इन्हें इनके सोशल मीडिया अकाउंट पर फॉलो कर सकते हैं।