Volvo कंपनी बीते कुछ दशकों में सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि ग्लोबल ऑटोमोबाइल मार्केट में भी अपना परचम लहराने में लगी हुई है। ये कंपनी अपनी बेहतरीन और लग्जरी गाड़ियों को मार्केट में पेश कर दुनियाभर के ऑटोमोबाइल मार्केट में अपना रुत्बा बना रही है।
इस बीच अब दुनियाभर में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए Volvo ने अपनी धांसू इलेक्ट्रिक कार के नए वेरिएंट Volvo XC 40 Recharge को मार्केट में पेश कर दिया है, जो कम बजट रेंज के भीतर निम्न वर्ग के ग्राहकों के लिए एक शानदार विकल्प बनने वाली है। तो आइए जानते हैं Volvo XC 40 Recharge Electric Car के फीचर्स और कीमत के बारे में –
Volvo XC 40 Recharge Electric Car के धांसू फीचर्स
बता दें कि Volvo XC 40 Recharge Electric Car में कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं, जो ग्राहकों की सुविधा के लिए परफेक्ट हैं। इस कार में आपको पावर स्टीयरिंग ,स्टीयरिंग डिस्प्ले, डिजिटल स्पीडोमीटर, ऑडोमीटर, 360 डिग्री कैमरा ,रिवर्स कैमरा, डिजिटल स्पीडोमीटर, ओडोमीटर, 10.5 इंच की टच स्क्रीन डिस्प्ले जैसे फीचर्स तो मिलते ही हैं।
वहीं इसके साथ ही इस कार में आपको फॉग लाइट, एलईडी लाइट लैंप, हाइलोजन लैंप, पावर एसी, पावर मिरर ,पावर विंडो, डिजिटल इंडिकेटर, साइड मिरर ,बैकलाइट, लेदर सीट, ट्यूबलेस टायर, मेटल एलॉय व्हील, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, जीपीएस सिस्टम और इंटरनेट कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं भी देखने को मिल जाती हैं।
Volvo XC 40 Recharge Electric Car की बैटरी
आपको बता दें कि Volvo XC 40 Recharge Electric Car में 78 Kwh की पावरफुल लिथियम आयन बैट्री पैक का इस्तेमाल किया गया है, जो 15 Kw के बीएलडीसी मोटर के साथ आता है। इस बैटरी और मोटर की मदद से ये कार ग्राहकों को सेफ और स्मूथ राइडिंग का मजा प्रदान करती है। बता दें कि इस कार की बैटरी को फुल चार्ज करने में मात्र 52 मिनट का समय लगता है।
Volvo XC 40 Recharge Electric Car की रेंज और स्पीड
Volvo XC 40 Recharge Electric Car सिंगल चार्ज में लगभग 418km तक की रेंज देने में सक्षम है। वहीं पावरफुल मोटर की बदौलत ये कार 240 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड से दौड़ सकती है।
Volvo XC 40 Recharge Electric Car की कीमत
बता दें कि Volvo XC 40 Recharge Electric Car को कंपनी द्वारा 55 लाख रुपए की शुरूआती कीमत के साथ मार्केट में पेश किया गया था, लेकिन हाल ही में इस कार की कीमत लगभग 2.35 लाख रुपए घटा दी गई है। ऐसे में अब आप इस धांसू कार को महज 53 लाख रुपए में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।













