Video: पेट्रोल में मिलाया जा रहा था पानी, लड़के ने खोल दी पोल

Avatar

By Ashraf Ansari

Published on:

सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो तेजी के साथ वायरस होता हुआ दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो पेट्रोल पंप का है। जहां पेट्रोल के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी हो रही थी और इसकी पोल लड़के ने सरेआम खोल दी।

लड़के ने पेट्रोल पंप पर बनाया लाइव वीडियो

अक्सर देखा जाता रहा है कि देशभर में किसी ने किसी चीज में मिलाकर जरूर दिखाई देती है। लोग कहते हैं कि पहले जो चीज 100% शुद्ध मिलती थी वह आज की दौर में बिल्कुल ही नहीं मिलती है। यह बात आज के दौर में बिल्कुल सच साबित होती हुई दिखाई दे रही है। क्योंकि हर चीज में मिलावट ही मिलावट नजर आ रही है। मिलावट से जुड़ा एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो राजस्थान के जयपुर का बताया गया है और पेट्रोल पंप का है। वायरल वीडियो में देखा गया है कि एक लड़का काफी गुस्से में दिखाई देता हुआ नजर आता है। लड़का पेट्रोल पंप पर पहुंचता है और वहां से एक बोतल में पेट्रोल को भरवाता है। पेट्रोल भर जाने के बाद लड़का खुद वीडियो शूट करता है और बताता है कि इसमें भारी मात्रा में पानी मिलाया गया है जो कि लोगों को धोखा देने का काम कर रहा है। लड़के ने बताया है कि वह अपनी बाइक की सर्विस करते करते परेशान हो गया है। वही सर्विस करने वाले लडके ने बताया है कि आपकी पेट्रोल की टंकी में पानी निकल रहा है जिसकी वजह से आपको सर्विस करानी पड़ रही है। लड़का वीडियो में काफी गुस्से में नजर आता है और लोगों को बताता है कि किस कदर जनता को धोखा देने का काम किया जा रहा है और पेट्रोल में पानी मिलाया जा रहा है।

वायरल वीडियो को लेकर लोगों ने किये कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मिलावटी पेट्रोल पंप के वीडियो को ट्विटर अकाउंट से @gharkekalesh अपलोड किया है। वायरल वीडियो को अभी तक 97000 से ज्यादा लोग देख चुके। जबकि इस वीडियो पर ढाई हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। तो वहीं कई यूजर्स ने इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट भी किए हैं। एक यूजर्स ने वायरल हो रहे वीडियो पर लिखा है यह एक गंभीर समस्या है, देश में लगभग हर जगह यही हो रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- यह हर रोज होता है, सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- यह स्कैम हर राज्य में है। एक अन्य यूजर ने लिखा- इनका लाइसेंस रद्द होना चाहिए। वही बाकी के यूजर्स भी मजेदार कमेंट करने से पीछे नहीं है रहे।

Avatar

अशरफ अंसारी ने पत्रकारिता जगत में चैनल वन न्यूज़ से शुरुआत की। न्यूज़ वर्ल्ड, नेटवर्क 10 न्यूज़, सूर्या समाचार, के साथ-काम किया। फिर कंटेंट राइटर की शुरुआत नवभारत टाइम्स से की। डिजिटल जर्नलिज्म को जानने और सीखने की कोशिश। इसी के साथ-साथ बाकी के न्यूज़ एजेंसी में भी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया।