सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो एक बाइक और एक शख्स से जुड़ा हुआ है। यहां एक शख्स के दोनों हाथ नहीं है लेकिन वह बाइक ऐसा चल रहा है जैसे मानो कि कोई दोनों हाथ वाला आदमी बाइक चला रहा हो।
आखिरकार बिना हाथ के युवक ने कैसे चलाई बाइक
सोशल मीडिया पर वैसे तो रोजाना वाहन से जुड़े वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिसमें कुछ लोग स्टंट दिखाकर लोगों को हैरत में डालने का काम करते हैं। और बाद में हादसों का शिकार भी हो जाते हैं। कुछ लोगों की मजबूरी होती है जो कि लोगों को एक हाथ से बाइक चलाने के लिए मजबूर कर देते हैं। लेकिन जिनकी दोनों हाथ नहीं होते क्या वह बाइक चला सकते हैं। यह सुनने में आपको थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन ऐसा होता हुआ दिखाई दिया है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त तेजी के साथ वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में देखा गया है कि एक शख्स के दोनों हाथ नहीं है लेकिन वह धड़ल्ले से बाइक चलाता हुआ दिखाई दिया है। अगर आप बाइक चलाने का अंदाज शख्स का देखेंगे तो आप उसको दिल से सलाम जरूर करेंगे। बाइक पर बैठ शख्स अपने कटे हुए हाथों में लोहे से बनी रॉड को फंसाता है और उसे बाइक के क्लच और एक्सीलेटर पर रखकर बड़े आराम से दो लोगों को अपने पीछे बैठा कर बाइक चलाने लगता है। ऐसा देख लोग हैरत में पड़ जाते हैं कि जिनकी हाथ नहीं वह बाइक चला रहे हैं। अकेले नहीं बल्कि दो दो लोगों को बैठक बाइक चला रहे हैं यह भी काफी हैरान और परेशान कर देने वाली बात है।
बिना हाथ के बाइक चलाने पर लोगों ने किये कमेंट
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स के दोनों हाथ नहीं है। लेकिन वह बाइक चला रहा है उसकी लगन को लोगों ने सलाम भी किया है। वही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को इंस्टाग्राम पर zamidar_short नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।इस वीडियो पर अभी तक हजारों लोगों ने लाइक किया जबकि डेढ़ लाख से ज्यादा लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। वही इस वीडियो को लेकर लोगों ने कमेंट भी किए हैं। एक यूजर्स ने वायरल हो रहा है वीडियो पर लिखा अगर चाहत और लगन हो तो कुछ भी किया जा सकता है। दूसरे ने लिखा- इसे कहते हैं असली देसी जुगाड़। इसी के साथ-साथ बाकी के यूजर्स ने भी युवक के लगन और हौसले को दिल से सलाम किया।