Video: बात करने के लिए लड़के ने लिया मोबाइल, पलक झपकते ही मोबाइल लेकर हुआ फरार

Avatar

By Ashraf Ansari

Published on:

सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो तेजी के साथ वायरल होता हुआ दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो एक मेट्रो स्टेशन का है यहां देखा गया है कि एक लड़का फोन पर बात करता है और जैसे ही मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो आती है वैसे ही वह शख्स मोबाइल लेकर रफू चक्कर हो जाता है। बाद में लड़का हाथ मलता रह जाता है।

बात करने के लिए दूसरे लड़के से लिया था मोबाइल

अक्सर देखा जाता है कि किसी के पास मोबाइल नहीं होता है तो वह दूसरे व्यक्ति से बात करने के लिए मोबाइल फोन मांगता है। और देखा भी जाता है कि लोगों की मदद करने के लिए कोई सख्त दूसरे को मोबाइल फोन भी दे देता है और वह उससे बात कर लेता है। लेकिन कभी-कभी कुछ अलग भी हो जाता है जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते होंगे। आज हम आपको एक के मेट्रो स्टेशन से जुड़ा मामला बताने जा रहे हैं जिसकी बारे में अगर आप सुनेंगे तो आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा गया है कि दो शख्स एक मेट्रो स्टेशन पर दिखाई देते हैं। जिसमे से एक शख्स से केप लगाया हुआ दिखाई देता है तो दूसरा स्टेशन की सीट पर बैठा हुआ दिखाई देता है। यहां केप लगाया हुआ लड़का स्टेशन की सीट पर बैठे लड़के से फोन पर बात करने के लिए मोबाइल मांगता है। सीट पर बैठा लड़का दूसरे शख्स को बात करने के लिए मोबाइल दे देता है। वही थोड़ी देर बाद एक मेट्रो स्टेशन पर खड़ी होती है लड़का आप फोन पर बात करता रहता है और जैसे ही उसका गेट बंद होता है वैसे ही फोन पर बात कर रहा केप वाला लड़का अचानक से मेट्रो का गेट बंद होने से पहले उसमें दाखिल हो जाता है और सीट पर बैठा लड़का जब तक उस लड़के के पास पहुंचता है तब तक वह मेट्रो में बैठकर निकल जाता है।

वायरल वीडियो को लेकर लोगों ने किये कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को इंस्टाग्राम पर official_rajthakur__ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जबकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को 17000 से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। तो वही का वीडियो ने इस वायरल वीडियो पर अपने तरह-तरह की कमेंट भी दिए हैं। एक यूजर्स ने वायरल हो रहे वीडियो पर लिखा है कि ये स्क्रिप्टेड है मगर जानाकारी सही है, जागरूकता है। दूसरे यूजर ने लिखा- मेरे साथ भी ऐसा हो गया था। एक अन्य यूजर ने लिखा- ऐसा ना करें लोग इसलिए ऐसा वीडियो बनाया है। वही वायरल हो रहे वीडियो पर बाकी के यूजर्स की तरह-तरह के अपने कमेंट दे रहे हैं।

Avatar

अशरफ अंसारी ने पत्रकारिता जगत में चैनल वन न्यूज़ से शुरुआत की। न्यूज़ वर्ल्ड, नेटवर्क 10 न्यूज़, सूर्या समाचार, के साथ-काम किया। फिर कंटेंट राइटर की शुरुआत नवभारत टाइम्स से की। डिजिटल जर्नलिज्म को जानने और सीखने की कोशिश। इसी के साथ-साथ बाकी के न्यूज़ एजेंसी में भी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया।