सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो देहाती मैडम से जुड़ा हुआ है जो बच्चों को अंग्रेजी ऐसे पढ़ा रही हैं। इसके बारे में किसी ने नहीं सोचा होगा की देहाती मैडम भी इस तरह से इंग्लिश बोल सकती हैं।
देहाती मैडम की कमाल की इंग्लिश
आजकल के दौर में अच्छे कपड़े अच्छे जूते और अच्छी पर्सनालिटी से ही लोगों को समझा जाता है कि वह अच्छा पढ़ा लिखा है। लेकिन आज एक सोशल मीडिया पर वीडियो इस वक्त को वायरल हो रहा है जो इन बातों को नकारता हुआ दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर एक देहाती मैडम बच्चों को इंग्लिश ऐसे पढ़ रही हैं जिसके बारे में किसी ने भी नहीं सोचा होगा। दरअसल हमेशा देहाती लोगों को एक अलग ही नजरिए से देखा जाता है और लोग कहते भी है कि यह पढ़ा लिखा नहीं होगा। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे देहाती मैडम ने इन बातों पर लगाम लगा दी है। वायरल वीडियो में देखा गया है की देहाती मैडम उत्तर प्रदेश के सिराथू इलाके की रहने वाली हैं। यहां यशोदा नाम की महिला एक हाउसवाइफ है और उन्होंने कक्षा 12 तक ही पढ़ाई की है। लेकिन उनकी इंग्लिश अच्छे खासो की इंग्लिश फेल कर देगी।यहां देहाती मैडम बच्चों को इंग्लिश पढ़ाने का काम करती हैं। जिनके पास हो जाना कई बच्चे पढ़ने आते हैं और उनको देहाती मैडम की पढ़ाई अच्छी लगती है।
देहाती मैडम को लेकर यूजर्स ने किये कमेंट
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे देहाती मैडम के इस वीडियो को इंस्टाग्राम की आईडी से अपलोड किया गया है। अभी तक उनके इस वीडियो को कई लोग देख चुके हैं कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट किए हैं तो कुछ लोगों ने वीडियो को लेकर कमेंट भी किए हैं। यहां अलग-अलग यूजर्स अपने-अपने कमेंट लिखता हुआ दिखाई दिया है। कुछ लोगों ने कहा कि ये महिला आत्मविश्वास से भरी हुई है। कई लोगों का कहना है कि सिर्फ चेहरे से ही इंसान को पढ़ा लिखा नहीं समझना चाहिए उसके ज्ञान को भी देखना चाहिए। तो कुछ लोग कहते देखिए की कपड़ों से पहचान नहीं होती है साहब इंसान के हुनर को देखा जाता है। इसी के साथ-साथ बाकी के यूजर्स भी अपने-अपने कमेंट लिखते गए।