Video: खेल खेल में लड़ने लगे पंजा, तभी अचानक से हुआ कुछ ऐसा लोग रह गए दंग

Avatar

By Ashraf Ansari

Published on:

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त तेजी के साथ वायरल हो रहा है। खेल-खेल में दो लड़के आपस में पंजा लड़ाने का काम करने लगते हैं लेकिन अचानक से कुछ ऐसा होता है जिसके बारे में किसी ने सोचा नहीं होता है।

खेल-खेल में एक लड़के का टूटा हाथ

अक्सर देखा जाता है कि जो लोग अपनी ताकत का इस्तेमाल करते हैं वह अपनी ताकत को दिखाने का भी काम करते हैं। कभी किसी के सामने अपनी बॉडी दिखाते हैं तो कभी किसी के साथ पंजा लड़ाने का काम करते हैं। कभी-कभी ऐसा करना महंगा साबित हो जाता है। पंजा लड़ाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा गया है कि एक लड़का कुर्सी पर बैठा होता है तो दूसरे लड़के को कुर्सी पर बैठाया जाता है। बीच में टेबल पड़ी होती है और दोनों लड़कों को खेल-खेल में पंजा लड़ाने के लिए बोला जाता है। यहां लाल शर्ट और फिरोजी शर्ट में बैठे दोनों लड़के पंजा लड़ाने लगते हैं। वहीं आसपास बैठे लोग दोनों को पंजा लड़ते देख जीतने वाली बाजी को देखना चाहते हैं। लेकिन अचानक से फिरोजी लड़का ताकत लगाता है और लाल शर्ट पहने लड़के के हाथ को नीचे गिरा देता है लेकिन उससे पहले उसका हाथ टूट जाता है। ऐसा देख आसपास बैठे लोग हैरत में पड़ जाते हैं।

वायरल वीडियो को लोग खूब कर रहे पसंद

सोशल मीडिया पर दो लड़कों के बीच हाथ लड़ने के पंजे को लेकर एक लड़के का हाथ टूट जाता है और लोग काफी शोक रह जाते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को ट्विटर अकाउंट की आईडी @gharkekalesh से अपलोड किया गया है। वायरल हो रहे वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं जबकि हजारों लोगों ने इस वीडियो पर लाइक किए हैं। वही वायरल हो रहे वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि आर्म रेसलिंग कोई मजाक नहीं है, इससे कभी-कभी गंभीर चोट लग सकती है। इसी के साथ-साथ लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं और हिदायत दे रहे हैं कि कभी-कभी पंजा लड़ाना भी महंगा पड़ जाता है तो ऐसे में सोच समझकर आप पंजा लड़ाए।

Avatar

अशरफ अंसारी ने पत्रकारिता जगत में चैनल वन न्यूज़ से शुरुआत की। न्यूज़ वर्ल्ड, नेटवर्क 10 न्यूज़, सूर्या समाचार, के साथ-काम किया। फिर कंटेंट राइटर की शुरुआत नवभारत टाइम्स से की। डिजिटल जर्नलिज्म को जानने और सीखने की कोशिश। इसी के साथ-साथ बाकी के न्यूज़ एजेंसी में भी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया।