Video: आइसक्रीम के चक्कर में लड़की ने अपने बाल का किया ये हाल…

Avatar

By Ashraf Ansari

Published on:

सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक लड़की अपने बालों का रंग बदलने के लिए आइसक्रीम का इस्तेमाल करती है लेकिन बाद में कुछ ऐसा हो जाता है जिसके बारे में उसने सोचा नहीं था।

लड़की ने अपने बालों में लगाई आइसक्रीम

इंटरनेट की दुनिया में लोग रोज कुछ ना कुछ करने के लिए कुछ नया तरीका अपनाते रहते हैं। कुछ तरीके में लोग पास हो जाते हैं लेकिन कुछ तरीकों में लोग फेल भी हो जाते हैं। ऐसा ही एक फेल वाला तरीका सोशल मीडिया पर इस वक्त तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक लड़की अपने बालों का रंग बदलने के लिए चॉकलेट का इस्तेमाल करती है लेकिन बालों का रंग तो नहीं बदलता लेकिन उसके बालों का हाल बेहाल हो जाता है। दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया है कि एक लड़की बाजार से चॉकलेट लेकर आती है। फिर उसको बालों में लगाती है। कुछ देर बालों में चॉकलेट को लगाकर रख देती है। फिर थोड़ी देर बाद उसको पानी से धोना शुरू कर देती है। लड़की सोचती है कि ऐसा करने से उसकी बालों का रंग बदल जाएगा लेकिन बाद में बालों का रंग तो नहीं बदला लेकिन उसका मिजाज बदल गया। लड़की ने जब अपने वालों को धोना शुरू किया तो उसके बाल टूटने लगे और काफी उलझ गए। लड़की ने कहा कि यह ट्रिक पूरी तरीके से फेल हो गई।

वायरल वीडियो को लेकर लोगों ने किये कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को इंस्टाग्राम की आईडी पर देखा जा सकता है। इस वीडियो को लेकर यूजर्स ने लड़की का जमकर मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। वायरल हो रहे वीडियो पर एक यूजर्स ने लिखा अगली बार दीदी आप फेविकोल का इस्तेमाल करना। तो इसी के साथ दूसरे ने लिखा कि आपको अगली बार च्युइंग गम का इस्तेमाल करना होगा। तो तीसरी यूजर ने लिखा दीदी ने सोचा कुछ था और हो कुछ गया। किसी के साथ-साथ बाकी के यूजर्स भी तरह-तरह के लड़की को लेकर मजाक उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Avatar

अशरफ अंसारी ने पत्रकारिता जगत में चैनल वन न्यूज़ से शुरुआत की। न्यूज़ वर्ल्ड, नेटवर्क 10 न्यूज़, सूर्या समाचार, के साथ-काम किया। फिर कंटेंट राइटर की शुरुआत नवभारत टाइम्स से की। डिजिटल जर्नलिज्म को जानने और सीखने की कोशिश। इसी के साथ-साथ बाकी के न्यूज़ एजेंसी में भी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया।