सोशल मीडिया पर एक वीडियो सलमान खान से जुड़ा इस वक्त तेजी के साथ वायरल हो रहा है। जिसमें एक फैन सलमान खान का वीडियो बनाता है तभी सलमान खान कुछ ऐसा कह देते हैं जिसके बाद फैन नाराज हो जाता है।
फैंस से नाराज हो गया भाई जान
फिल्मी सितारों का दीवाना हर कोई है। हर कोई चाहता है कि वह फिल्मी सितारों के साथ एक सेल्फी ले और यादगार पल को सेव करें। लेकिन फिल्मी सितारों की मिजाज क्या होते हैं यह किसी को नहीं पता होता है। वैसे तो सलमान खान को भाईजान कहा जाता है लेकिन कभी-कभी सलमान खान को गुस्सा भी आ जाता है। यह तो ज्यादातर सभी को पता होगा। सलमान खान से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त तेजी के साथ वायरल हो रहा है। जिसमें सलमान खान एक फैन को कुछ कह देते हैं जिससे वह नाराज हो जाता है। दरअसल वायरल वीडियो में देखा गया है कि सलमान खान एयरपोर्ट से गुजर रहे होते हैं तभी एक फैन आगे चलकर फ्रंट कैमरे से वीडियो बनाने लगता है। जब सलमान खान की नजर वीडियो बनाने वाले फैन पर पड़ती है तो वह नाराज हो जाते हैं और मोबाइल को बंद रहते हुए दिखाई देने लगते हैं। सलमान खान की वार्निंग सुनकर फैन अपने मोबाइल के कैमरे को बंद कर देता है।
सलमान खान को लेकर यूजर्स ने नाराजगी की जाहिर
एयरपोर्ट से सलमान खान का फैन के द्वारा वीडियो बनाए जाने पर नाराज हुई सलमान खान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हुआ है। इस वायरल वीडियो को अमोल बिलारी नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इसमें बताया गया है की फैन ने सलमान खान से परमिशन नहीं ली थी और वह बिना परमिशन के वीडियो बना रहा था जिससे सलमान खान नाराज हो गए। वीडियो में सलमान खान फैन से कहते हैं कि वह अपना कैमरा बंद कर दें और वीडियो को डिलीट कर दें। सलमान का यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो यूजर्स ने प्रतिक्रिया देना शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, इस तरह से बॉलीवुड एक्टर्स को हर जगह फॉलो करना बंद करें। वहीं दूसरे ने लिखा, अपनी खुद की कोई इज्जत नहीं है क्या।














