सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त तेजी के साथ वायरल होता हुआ दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो गर्ल्स हॉस्टल का है यहां एक लड़का ऐसा कारनामा करता है कि उसकी जमकर पिटाई होने लगती है और उसकी जमकर बेज्जती होती है।
लड़की बनकर गर्ल्स हॉस्टल में पहुंच लड़का
कभी-कभी हीरो बनने के लिए कभी-कभी जीरो भी बनना पड़ता है। अभी कुछ पाने के लिए कुछ खोना भी पड़ता है। कभी किसी को प्यार का इजहार करने के लिए पिटाई भी लेनी पड़ती है। इन सब से जुड़ा एक वीडियो इन दोनों तेजी के साथ वायरल होता हुआ दिखाई दे रहा है। यहां एक लड़की ने गर्ल्स हॉस्टल में जाने के लिए एक अजीबोगरीब तकनीक अपनाई। यहां लड़का लड़की का भेष धारण कर गर्ल्स हॉस्टल में पहुंच जाता है। लेकिन अचानक से उसकी पोल खुल जाती है। फिर उसकी जमकर गर्ल्स हॉस्टल के अंदर धुनाई भी होती है। दरअसल वायरल वीडियो में देखा गया है कि एक महिला लड़के को पकड़े हुए दिखाई देती है और उसकी डंडे से पिटाई करने लगती है। पुरुष भी आ जाता है और वह लड़के की पिटाई करने लगता है। लड़का पिटाई से चिल्लाता हुआ दिखाई देता है।
Kalesh b/w College officials and a guy over this guy disguised himself as a girl and sneaked inside the girls' hostel and got caught
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) March 26, 2024
pic.twitter.com/MpMxqT8z0G
वायरल वीडियो पर लोगों ने किये मजेदार कमेंट
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 1 मिनट 43 सेकंड के वीडियो में देखा गया है कुछ लोग एक लड़के की पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वायरल हो रहे वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि एक आदमी ने खुद को एक लड़की के रूप में ढाला और लड़कियों के छात्रावास में घुस गया और पकड़ा गया। वहीं पकड़े जाने के बाद जमकर क्लेश हुआ और लड़के की पिटाई भी की गई। अभी तक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को 273000 से ज्यादा लोग देख चुके हैं जबकि कई लोगों ने इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट भी किए हैं।