UP: सिलेंडर में लगी आग तो लड़का बनने लगा रील, तभी हुआ कुछ ऐसा चली गई जान

Avatar

By Ashraf Ansari

Published on:

उत्तर प्रदेश के एक जिले में एक लड़के को सिलेंडर में आग लगने के बाद रील बनाना महंगा पड़ गया। इस दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ और लड़के की जान चली गई जबकि कई लोग घायल भी हो गए।

सिलेंडर को बुझाने की बजाय बना रहा था रील

अक्सर देखा जाता रहा है कि लोग फेमस होने के लिए रील बनाते हैं। इसके बदले जोखिम भरे रास्ते अपनाते हैं लेकिन कभी-कभी ऐसा करना उनकी जान जोखिम में डालना जैसा साबित हो जाता है। ऐसा ही कुछ कानपुर नगर में देखने को मिला यहां अचानक से एक सिलेंडर में भीषण आग लग जाती है। आग लग जाने के बाद लोग इधर-उधर भाग जाते हैं लेकिन दो लड़के अचानक से सिलेंडर के नजदीक पहुंच जाते हैं अपनी जेब से मोबाइल फोन निकालते हैं और फिर रील बनाने लगते हैं। सभी अचानक से सिलेंडर में ब्लास्ट होता है और इस हादसे में मौके पर मौजूद एक लड़के की मौत हो जाती है जबकि कई लोग घायल हो जाते हैं। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचती है और जांच पड़ताल शुरू कर देती है।

अंडे की दुकान में रखें सिलेंडर में लगी थी आग

बिल्हौर इलाके में सड़क किनारे एक युवक अपने अंडे की दुकान करे हुए था। रोजाना की तरह वह दुकान को लग रहा था और लोगों को एंड खिलाने की तैयारी कर रहा था। जैसे ही लड़का गैस को ऑन करता है वैसे ही सिलेंडर में आग लग जाती है। ऐसे में निखिल नाम का एक लड़का 50 मीटर दूरी से सिलेंडर में लगी आग का रील बनाने लगता है। तभी अचानक से सिलेंडर फटता है और उसका एक टुकड़ा निखिल के सिर में लग जाता है जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो जाती है। वही इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। इस मामले में सपा के द्वारा जानकारी दी जाती हो बताया जाता है कि सिलेंडर फटने से एक लड़के की मौत हो गई है। जिस लड़के की मौत हुई है वह रील बनाने का शौकीन था।

Avatar

अशरफ अंसारी ने पत्रकारिता जगत में चैनल वन न्यूज़ से शुरुआत की। न्यूज़ वर्ल्ड, नेटवर्क 10 न्यूज़, सूर्या समाचार, के साथ-काम किया। फिर कंटेंट राइटर की शुरुआत नवभारत टाइम्स से की। डिजिटल जर्नलिज्म को जानने और सीखने की कोशिश। इसी के साथ-साथ बाकी के न्यूज़ एजेंसी में भी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया।