UP: यात्रियों की बढ़ने वाली है परेशानी, चुनाव के लिए अलीगढ़ से जाएंगे 100 बसें

Avatar

By Ashraf Ansari

Published on:

लोकसभा चुनाव को लेकर यात्रियों की परेशानी बढ़ाने वाली है। यात्री जिन बसों में सफर करते हैं उन बसों की संख्या कम होने वाली है। जिससे उन्हें कम बसे मिलेंगी लेकिन भीड़ बहुत मिलेगी और परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

चुनाव ड्यूटी में लगाए जाएंगे अलीगढ़ से 100 बसे

वैसे तो उत्तर प्रदेश में यात्री इस वक्त बसों की संख्याएं कम होने की वजह से काफी परेशान होते हुए दिखाई देते रहे हैं। लेकिन एक बार फिर से उनकी परेशानी बढ़ाने वाली है। क्योंकि जिन बसों में वह सफर करते थे उन बसों की संख्या अब कम होने वाली है। बताते चलें कि लोकसभा चुनाव के लिए अलीगढ़ से 100 बसों को ड्यूटी में तैनात होने वाले जवानों के लिए लगाया जा रहा है। जिससे जवानों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक बसों के सहारे ले जाया जा सकेगा। वही यह प्रक्रिया लोकसभा चुनाव तक जारी रहेगी जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी हो सकती है।

यात्रियों को कम बसों की वजह से होती थी परेशानी

पहले से ही यात्री बसों में सफर करने के दौरान भीड़ की वजह से काफी परेशान हो जाता था। जिनमे सबसे ज्यादा यात्री मथुरा, आगरा, एटा, कासगंज, हाथरस, बरेली, मुरादाबाद इन स्थानों पर जाने पर काफी परेशानी हुआ करते थे। लेकिन लोकसभा चुनाव के लिए बसों की संख्या कम कर दी गई है। बसों की संख्या 2 महीने तक कम रहेगी क्योंकि लोकसभा के चुनाव जब तक नहीं हो जाएंगे जब तक इसी तरीके से बसों में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों का कहना है कि बसों की संख्या अधिक की जाए जिससे हम लोगों को परेशानी ना हो यहां तो संख्याएं कम की जा रही हैं।

Avatar

अशरफ अंसारी ने पत्रकारिता जगत में चैनल वन न्यूज़ से शुरुआत की। न्यूज़ वर्ल्ड, नेटवर्क 10 न्यूज़, सूर्या समाचार, के साथ-काम किया। फिर कंटेंट राइटर की शुरुआत नवभारत टाइम्स से की। डिजिटल जर्नलिज्म को जानने और सीखने की कोशिश। इसी के साथ-साथ बाकी के न्यूज़ एजेंसी में भी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया।