UP: ईरान की लड़की ने दिया भारत के लड़के को दिल, भारत आकार की सगाई

Avatar

By Ashraf Ansari

Published on:

दो देशों के बीच प्यार की एक और नई कहानी सामने आई है। यहां भारत में रहने वाले एक लड़के को ईरान की रहने वाली लड़की दिल दे बैठी। बात यहां तक पहुंची कि ईरान की लड़की भारत आई और लड़के के साथ सगाई रचाई। इस दौरान दोनों के परिवार के लोग मौजूद रहे।

इंस्टाग्राम के जरिए दोनों की 3 साल पहले हुई थी बातचीत

पाकिस्तान और भारत की लव स्टोरी के बारे में आपने सुना होगा जिसमें सीमा हैदर अपने पति को छोड़ नोएडा में रहने वाले सचिन के पास पहुंच गई थी। लेकिन अब इसे ही जुड़ी एक और खबर सामने आई है जहां प्यार की खातिर ईरानी लड़की अपने प्रेमी से मुलाकात करने के लिए भारत पहुंच गई और उसके साथ सगाई रचाई। बताते चलें कि 24 साल की ईरानी लड़की फ़ैजा भारत में रहने वाले यूट्यूबर दिवाकर को दिल दे बैठी। दोनों की लव स्टोरी आज से 3 साल पुरानी है। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। दोनों के बीच प्यार मोहब्बत बड़ा और दोनों ने शादी की बंधन में बदलने की सोच ली। फैजा ने भारत आने के लिए अपने पिता के साथ में वीजा अप्लाई किया और 20 दिन का वीजा मिलने के बाद दोनों भारत आ गए। यहां यूपी के मुरादाबाद में रहने वाले दिवाकर के घर पर ईरानी लड़की और उनके पिता पहुंचे जहां दोनों की सगाई कराई गई।

ईरान में जाकर यूट्यूबर ने फ़ैजा से की थी मुलाकात

मुरादाबाद के रहने वाले यूट्यूबर दिवाकर ने बताया है कि 3 साल पहले हम लोगों की मुलाकात इंस्टाग्राम के जारी हुई थी। धीरे-धीरे हम दोनों में प्यार हुआ। इसी के बाद मैं ईरान पहुंच गया। यहां मैंने फैजा से मुलाकात की और परिवार के लोगों के साथ दिन गुजारे। यहां आने के बाद पता चला कि यहां तो पूरी तरीके से भारत से अलग तरीका है। यहां का खानपान पूरा अलग है पहनावा अलग है बोलचाल अलग है। फैजा के पिता ने जब मुझे देखा था तो उन्हें मेरी लंबी दाढ़ी समझ में नहीं आई। उन्होंने पूछा कि आपकी दाढ़ी इतनी लंबी क्यों है फिर मैंने समझ लिया कि यहां का कल्चर क्या है। उसी के अकॉर्डिंग मैंने ईरानी भाषा सीखी और फैजा को हिंदी भाषा सिखाई। अब कहीं जाकर हमारी सगाई हो रही है और जल्द ही हम लोग शादी के बंधन में भी बंद जाएंगे। इस रिश्ते से दोनों परिवार के लोग बेहद खुश हैं।

Avatar

अशरफ अंसारी ने पत्रकारिता जगत में चैनल वन न्यूज़ से शुरुआत की। न्यूज़ वर्ल्ड, नेटवर्क 10 न्यूज़, सूर्या समाचार, के साथ-काम किया। फिर कंटेंट राइटर की शुरुआत नवभारत टाइम्स से की। डिजिटल जर्नलिज्म को जानने और सीखने की कोशिश। इसी के साथ-साथ बाकी के न्यूज़ एजेंसी में भी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया।