UP: लड़की के बारे में फैलाई गई अफवाह, तो लड़की ने कर ली आत्महत्या

Avatar

By Ashraf Ansari

Published on:

उत्तर प्रदेश के एक जिले में एक लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद परिवार के लोगों में कोहराम का मातम छा गया और परिवार के लोगों ने आत्महत्या किए जाने की वजह भी बताई।

बुआ के घर पर रहकर लड़की कर रही थी पढ़ाई

फतेहपुर जिले में कुछ लड़कों से परेशान होकर एक BA की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिवार के लोगों में कोहराम का मातम छा गया। पूरे मामले के बारे में पता चला कि मामला खागा कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है। यहां बुआ के घर पर एक लड़की पढ़ने के लिए आई हुई थी। लड़की बीए की पढ़ाई कर रही थी। तभी कुछ लड़कों ने लड़की को परेशान करना शुरू कर दिया। जिसके बाद लड़की लड़कों से प्रताड़ित किए जाने के बाद काफी परेशान रहने लगी और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया।

झूठी खबर फैलाने से लड़की थी नाराज

छात्रा के द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में लड़की की परिवार के लोगों का कहना है कि दो लड़के हमारी लड़की को लगातार परेशान करने का काम कर रहे थे। उन्होंने लड़की के बारे में आपका फैलाई थी की लड़की ने कोर्ट मैरिज कर ली है। इसी बात से नाराज होकर हमारी लड़की ने आत्महत्या कर ली। वही इस मामले में एसपी ने जानकारी देते हुए बताया है कि 21 साल की लड़की का एक गांव में रहने वाले लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर परिवार के लोगों ने लड़की को उसके बुआ के घर पर भेज दिया।इसी बीच लड़के ने लड़की के बारे में कोर्ट मैरिज करने की अफवाह फैला दी और उसके बाद लड़की ने आत्महत्या कर ली। इस घटना को लेकर मामले को दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Avatar

अशरफ अंसारी ने पत्रकारिता जगत में चैनल वन न्यूज़ से शुरुआत की। न्यूज़ वर्ल्ड, नेटवर्क 10 न्यूज़, सूर्या समाचार, के साथ-काम किया। फिर कंटेंट राइटर की शुरुआत नवभारत टाइम्स से की। डिजिटल जर्नलिज्म को जानने और सीखने की कोशिश। इसी के साथ-साथ बाकी के न्यूज़ एजेंसी में भी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया।