भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में SUVs की डिमांड काफी ज्यादा है। उसमें भी अगर लग्जरी लुक और प्रीमियम फीचर्स से लैस SUV हो, तो लोग बिना सोचे ही उसकी तरफ खींचे चले आते हैं। ऐसे में सभी कंपनियां इसी सेगमेंट में लग्जरी गाड़ियों को पेश करने में लगी हुई हैं।
इस बीच अब Toyota ने अपनी ब्रांड न्यू 7 सीटर कार Toyota Urban Cruiser Hyryder को मार्केट में लॉन्च करने का फैसला कर लिया है। इस SUV में आपको प्रीमियम लुक के साथ ब्रांडेड फीचर्स भी देखने को मिल जाते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इस कार को 2024 के शुरूआत में ही मार्केट में पेश कर सकती है। तो आइए जानते हैं Toyota Urban Cruiser Hyryder के धांसू फीचर्स और कीमत के बारे में –
Toyota Urban Cruiser Hyryder के ब्रांडेड फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो Toyota Urban Cruiser Hyryder में आपको कई दमदार और आधुनिक फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। कहा जा रहा है कि इस SUV में आपको एक 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, 360-डिग्री कैमरा, रियर डिस्क ब्रेक और कई सेफ्टी फीचर्स भी दिए जाा सकते हैंं।
Toyota Urban Cruiser Hyryder का पावरफुल इंजन
Toyota Urban Cruiser Hyryder में इंजन के तौर पर दो इंजन विकल्प दिए जा सकते हैं। इसमें पहले नंबर पर 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है, जो 103 हॉर्सपावर की पावर और 137 एनएम का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा।
वहीं दूसरे इंजन के ऑप्शन में आपको इस कार में 1.5-लीटर हाइब्रिड पेट्रोल इंजन होगा, जो 115 हॉर्सपावर की पावर और 141 एनएम का टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता रखता है।
Toyota Urban Cruiser Hyryder की कीमत
Toyota Urban Cruiser Hyryder की कीमत की बात करें तो इस 7 सीटर SUV को ₹15 लाख (एक्स-शोरूम) रुपए की कीमत पर मार्केट में पेश किया जा सकता है।













