Toyota की गाड़ियां हमेशा अपने शानदार लुक और एडवांस फीचर्स के लिए मशहूर रही हैं। अपनी मजबूती और दमदार परफॉर्मेंस के कारण यह कंपनी दुनियाभर में अलग पहचान रखती है। अब Toyota अपनी नई और तगड़ी SUV, Toyota Tacoma, को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसे ग्लोबल मार्केट में “ऑफरोडिंग किंग” कहा जाता है। इसका लुक और ताकत इसे खास बनाते हैं। आइए, जानते हैं इस गाड़ी की खासियतों के बारे में।
शानदार फीचर्स और एडवांस टेक्नोलॉजी
आपको बता दें कि Toyota Tacoma में आपको स्टाइल और परफॉर्मेंस का बेहतरीन मेल मिलेगा। इसमें स्टाइलिश हेडलैंप, स्लीक बॉडी, और मस्कुलर टायर दिए गए हैं, जो इसे दमदार लुक देते हैं। इसके अलावा, इसमें 4WD सिस्टम, लॉकिंग डिफरेंशियल, और ऑफ-रोड टायर जैसे फीचर्स मौजूद हैं, जो इसे कठिन रास्तों पर भी बेहतर कंट्रोल और पावर देते हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस
बेहतरीन पावर और परफॉर्मेंस के लिए Toyota Tacoma में 2.4-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 278bhp की पावर और 359Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा, यह 2.4-लीटर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन में भी उपलब्ध है, जिसमें 1.9 kW की बैटरी और 48hp का मोटर है। इसका कुल पावर आउटपुट लगभग 330hp का है।
कीमत और लॉन्च डेट
आपको बता दें कि Toyota ने अभी तक Tacoma की आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे 25-30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।