5000mAh की बैटरी…8GB RAM, इस सस्ते Tecno के स्मार्टफोन में मिल रहे हैं उम्मीद से परे फीचर्स, सिर्फ 557 रूपये में ले जाएं घर

Ankit Singh

By Ankit Singh

Published on:

भारतीय मार्केट में आए दिन कई स्मार्टफोन कंपनिया अपने दमदार और धांसू फीचर्स वाले स्मार्टफोन को ग्राहकों की सुविधा अनुसार कम बजट में पेश करती जा रही है, ताकि हर वर्ग के लोग इन स्मार्टफोन को खरीद सकें। गरीब वर्ग के ग्राहक भी ऐसे ही स्मार्टफोन की तलाश में रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको 10 हजार की प्राइस रेंज में एक ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें कम बजट में भी आपको बेहतरीन फीचर्स देखने को मिल जाएंगे।

इस स्मार्टफोन का नाम है – Tecno Spark 20, जिसमें आपको 5000mAh और 8GB RAM के साथ-साथ बेहतरीन कैमरा और साथ ही कई अन्य फीचर्स भी मिल जाते हैं। तो आइए जानते हैं आज इस सस्ते बजट वाले स्मार्टफोन के बारे में –

Tecno Spark 20 की कीमत

आपको बता दें कि Tecno Spark 20 को कंपनी द्वारा 2 स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। इसमें –

  • 6GB रैम तथा 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 10,500 रुपए है।
  • 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 11,500 रुपए रखी गई है।

साथ ही बता दें कि बैंक ऑफर के साथ इस स्मार्टफोन पर आपको 1000 रुपए तक का डिस्काउंट देखने को मिल जाता है, जिसके बाद ये स्मार्टफोन 10 हजार रुपए से भी कम कीमत में आपको उपलब्ध हो जाता है।

वहीं इसके साथ ही आपको बता दें कि आप इस स्मार्टफोन को महज 557 रुपए की मंथली EMI के साथ ही खरीद सकते हैं।

Tecno Spark 20 का दमदार डिस्प्ले

बता दें कि आपको Tecno Spark 20 स्मार्टफोन में 6.56 इंच का एचडी+ डिस्प्ले मिलने वाला है, जो 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है।

Tecno Spark 20 का तगड़ा प्रोसेसर

बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Tecno Spark 20 में MediaTek Helio G85 एंट्री लेवल प्रोसेसर देखने को मिलता है, जो नॉर्मल यूज से लेकर गेमिंग तक के लिए भी परफेक्ट है।

Tecno Spark 20 का लग्जरी कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Tecno Spark 20 स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा और साथ ही फ्रंट में 32MP का फ्रंट कैमरा भी देखने को मिल जाता है, जो इतने कम बजट के स्मार्टफोन के लिए काफी बेहतर विकल्प है।

Tecno Spark 20 की तगड़ी बैटरी

Tecno Spark 20 में ग्राहकों की सुविधा के लिए 5,000mAh की लंबी चलने वाली बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

Ankit Singh

Verify information accuracy with fact-checking: scrutinize claims, cross-reference sources, and confirm data to ensure reliability and combat misinformation.