भारतीय मार्केट में इन दिनों इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिमांड काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। इसे देखकर अलग-अलग इलेक्ट्रिक वाहन कंपनियां भारतीय मार्केट में अपने इलेक्ट्रिक वाहनों के पेश करती जा रही हैं। आए दिन एक से बढ़कर एक फीचर्स और धांसू रेंज वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर भारतीय मार्केट में लॉन्च की जा रही है। ऐसी ही एक इलेक्ट्रिक स्कूटर ने हाल ही में मार्केट में एंट्री मारी है, जिसका नाम है – Techo Electra Neo।
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको एक से बढ़कर एक दमदार और आधुनिक फीचर्स मिल जाते हैं, वो भी काफी किफायती कीमत पर। दरअसल, इस स्कूटर की कीमत महज 41,990 रुपए ही रखी गई है। ऐसे में ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कम कीमत में ग्राहकों के लिए काफी शानदार विकल्प बना हुआ है। तो आइए जानते हैं Techo Electra Neo इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में –
Techo Electra Neo इलेक्ट्रिक स्कूटर के एडवांस फीचर्स
आपको बता दें कि Techo Electra Neo इलेक्ट्रिक स्कूटर कई दमरा और आधुनिक फीचर्स से लैस है। इस स्कूटर में आपको डिजिटल स्पीडोमीटर, ऑडोमीटर, वन टच सेल्फ स्टार्ट, रिमोट अनलॉक, ट्यूबलेस टायर, मेटल एलॉय व्हील, डिजिटल कंसोल, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट, एंटीलॉग ब्रेकिंग सिस्टम और डिजिटल इंडिकेटर जैसे बेहतरीन फीचर्स मिल जाते हैं।
Techo Electra Neo इलेक्ट्रिक स्कूटर की पावरफुल बैटरी
बता दें कि Techo Electra Neo इलेक्ट्रिक स्कूटर में 12V 20 Ah की लिथियम आयन बैटरी का इस्तेमाल किया गया है, जो इस स्कूटर को सिंगल चार्ज में 60 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करता है।
वहीं इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 250 वोल्ट का बीएलडीसी मोटर भी दिया गया है, जो इसे 25 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड से चलने में मदद करता है। बता दें कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को चार्ज होने में लगभग 4 घंटे का समय लगता है।













