Samsung Galaxy A35 की कीमत की हुई घोषणा, सेल से लेकर ऑफर और डिस्काउंट तक…जानें सारी डिटेल्स

Ankit Singh

By Ankit Singh

Published on:

Samsung ने 11 मार्च को ही अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Samsung Galaxy A35 को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया था। इस दौरान इस स्मार्टफोन की सारी जानकारी और स्पेसिफिकेशंस शेयर की गई थीं, लेकिन इसकी कीमत का ऐलान कंपनी द्वारा नहीं किया गया था। ऐसे में सभी इस स्मार्टफोन की कीमत जानने के लिए बेताब थे।

तो आपको बता दें कि Samsung Galaxy A35 की कीमत की जानकारी भी अब सामने आ चुकी है और ये धमाकेदार स्मार्टफोन 15 मार्च से बिक्री के लिए भी उपलब्ध हो जाएगा। तो आइए जानते हैं Samsung Galaxy A35 के वेरिएंट और कीमत के बारे में –

Samsung Galaxy A35 Price

VariantsPrice
8GB RAM + 128GB Storage₹30,999
8GB RAM + 256GB Storage₹33,999

जानकारी के लिए बता दें कि Samsung Galaxy A35 को कंपनी द्वारा 2 स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसमें 8GB RAM + 128GB Storage वाले वेरिएंट की कीमत ₹30,999 रुपए रखी गई है। वहीं इस स्मार्टफोन के 8GB RAM + 256GB Storage वाले वेरिएंट को ₹33,999 की कीमत के साथ मार्केट में उपलब्ध कराया गया है।

Samsung Galaxy A35 पर मिलने वाले ऑफर्स

कंपनी द्वारा Samsung Galaxy A35 की शुरूआती बिक्री पर कुछ ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। इसपर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन को खरीदने के लिए अगर आप IDFC, OneCard Bank Credit Card तथा HDFC Bank Credit/Debit Card का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको फ्लैट 3,000 रुपए मिल जाएगा।

Samsung Galaxy A35 का स्पेसिफिकेशंस

NameSamsung Galaxy A35
ProcessorExynos 1380 (5nm)
Front Camera13MP
Rear Camera50MP+8MP+5MP
Display6.6 Inch Super AMOLED
Battery5000mAh
Operating SystemAndroid 14
Ankit Singh

Verify information accuracy with fact-checking: scrutinize claims, cross-reference sources, and confirm data to ensure reliability and combat misinformation.