मात्र 9,000 रुपए की मंथली EMI पर घर लाएं Royal Enfield Shotgun 650, करना होगा ये आसान काम

Ankit Singh

By Ankit Singh

Published on:

Royal Enfield के दीवाने सिर्फ भारतीय मार्केट में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में हैं। ये बाइक कंपनी पूरी दुनिया में अपनी मजबूत और धांसू बाइक्स के लिए काफी लोकप्रिय है। Royal Enfield 350 और Royal Enfield 500 को पहले से तो काफी पसंद किया ही जाता है। इस बीच अब Royal Enfield Shotgun 650 के साथ कंपनी ने ग्राहकों को एक नई सौगात दे दी है।

इस बाइक में आपको सॉलिड और दमदार लुक वाली बॉडी के साथ प्रीमियम फीचर्स भी देखने को मिल जाते हैं। यही कारण है कि लॉन्च होने के बाद से ही ये बाइक टू व्हीलर मार्केट की दिशा बदलने में लगी हुई है। हालांकि Royal Enfield Shotgun 650 की कीमत कई लोगों के लिए मुसीबत बन जाती है। ऐसे में आज हम ऐसे ही ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आए हैं।

Royal Enfield Shotgun 650 की कीमत

Royal Enfield Shotgun 650 की कीमत भारतीय मार्केट में 3.59 लाख से लेकर 3.73 लाख रुपए तक रखी गई है। वहीं ऑनरोड आने पर इसकी कीमत और भी ज्यादा हो जाती है। गौरतलब है कि ये कीमत कुछ वर्ग के लोगों के लिए काफी ज्यादा है।

ऐसे में आज हम एक ऐसा ऑफर लेकर आए हैं, जिसके तहत गरीब वर्ग के लोग भी इस धांसू बाइक को आसानी से खरीद पाएंगे। तो आइए जानते हैं इस दमदार ऑफर के बारे में –

9,000 रुपए की मंथली EMI पर खरीदें Royal Enfield Shotgun 650

दरअसल, कंपनी द्वारा Royal Enfield Shotgun 650 पर फाइनेंस की सुविधा भी प्रदान की गई है, जिसके तहत आपको महज 10 हजार रुपए के डाउनपेमेंट के साथ ये धांसू बाइक मिल जाएगी। वहीं इसके बाद बैंक आपको 9% की ब्याज दर से बाकी बची राशि का लोन प्रदान कर देगा।

वहीं इसके बाद आपको 3 साल तक महज 9000 रुपए की EMI भरनी होगी। ऐसा करते हुए आप इस बाइक की पूरी राशि का भुगतान कर सकते हैं।

Royal Enfield Shotgun 650 का पावरफुल इंजन

इंजन की बात करें तो Royal Enfield Shotgun 650 में 648cc, पैरेलल ट्विन, एयर-ऑयल कूल्ड SOHC इंजन दिया गया है, जो 47 PS की अधिकतम पावर और 52.3 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। वहीं इस इंजन को 6-स्पीड कॉन्स्टेंट मेश गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। वहीं इस धांसू बाइक में आपको 22 किमी/लीटर की माइलेज देने में सक्षम होगी। ऐसा कंपनी की तरफ से भी दावा किया गया है।

Ankit Singh

Verify information accuracy with fact-checking: scrutinize claims, cross-reference sources, and confirm data to ensure reliability and combat misinformation.