भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में इन दिनों इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है। आमतौर पर इसमें स्कूटर्स का मार्केट ज्यादा लोकप्रिय है, लेकिन अब टू व्हीलर बाइक्स की तरफ भी लोग ध्यान केंद्रित करने लगे हैं। इसी डिमांड को ध्यान में रखते हुए सभी कंपनियां इलेक्ट्रिक बाइक्स को मार्केट में पेश करने में लगी हैं।
ऐसे में आज हम आपको ऐसी ही एक बेहतरीन इलेक्ट्रिक बाइक में बारे में बताने जा रहे हैं, जो लुक से लेकर फीचर्स और रेंज तक के मामले में भी टॉप क्लास है। इस इलेक्ट्रिक बाइक का नाम है – Rowwet Trono, जिसमें आपको प्रीमियम लुक तो मिलता ही है। वहीं इसके साथ ही ये बाइक 130 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करती है। तो आइए जानते हैं Rowwet Trono इलेक्ट्रिक बाइक के बारे में –
Rowwet Trono इलेक्ट्रिक बाइक है आधुनिक फीचर्स से लैस
बता दें कि Rowwet Trono इलेक्ट्रिक बाइक कई बेहतरीन और आधुनिक फीचर्स से लैस है। इस बाइक में आपको डिजिटल स्पीडोमीटर ,ऑडोमीटर, वन टच सेल्फ स्टार्ट, रिमोट अनलॉक, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, डिजिटल कंट्रोल, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट, एंटीलॉग ब्रेकिंग सिस्टम और डिजिटल इंडिकेटर जैसे एडवांस फीचर्स मिल जाते हैं।
Rowwet Trono इलेक्ट्रिक बाइक की पावरफुल बैटरी
आपको बता दें कि Rowwet Trono इलेक्ट्रिक बाइक में 3.1 Kwh की लिथियम आयन बैटरी का इस्तेमाल किया गया है, जो इस बाइक को सिंगल चार्ज में 130 किलोमीटर तक की रेंज कवर करने में सक्षम बनाती है।
वहीं इसके साथ ही इसमें 3Kw का बीएलडीसी मोटर भी दिया गया है, जिसकी मदद से ये बाइक 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ पाती है। बता दें कि इस बाइक को फुल चार्ज होने में लगभग 3 घंटे का समय लगता है।
Rowwet Trono इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत
Rowwet Trono इलेक्ट्रिक बाइक की शरूआती एक्स शोरुम कीमत कंपनी द्वारा 1.80 लाख रुपए रखी गई है। ऐसे में ये बाइक प्रीमियम और स्पोर्टी लुक वाली बाइक्स के दीवानों के लिए काफी बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।













